Loading...

राजनीति

Ajmer

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर की आनासागर झील वेटलैंड के सीमांकन को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर आम जनता के साथ अन्याय होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दबाव में वेटलैंड के नाम पर भेदभावपूर्ण और अवैध कार्रवाई की जा रही है। Read More

दिल्ली कार धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर गिरी गाज, रद्द हुई सदस्यता

नई दिल्ली

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके से जुड़े संदिग्धों का संबंध सामने आने के बाद फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय पर गाज गिरी है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने आधिकारिक तौर पर विश्वविद्यालय की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। AIU ने स्पष्ट किया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विश्वविद्यालय अब "अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है" और उसे तुरंत संघ का नाम और लोगो…

“सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना” विषय पर राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जयपुर

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में, 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड द्वारा "सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना" विषय पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

default-image

ए. आर. वेलफेयर फाउंडेशन ने मजदूरों को सर्दियों के टोपे वितरित किए

जयपुर

ए. आर. वेलफेयर फाउंडेशन ने जयपुर में गरीब, मजदूर और दिहाड़ी पर काम करने वाले बेलदारों को सर्दियों की ठंड से बचाने के लिए टोपों (Woolen Caps) का वितरण किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष, आईएएस (रिटायर्ड) ए. आर. खान, ने बताया कि सुबह-सुबह काम पर जाने वाले इन मजदूरों को टोपी पहनने से ठंड से राहत मिलेगी। इस नेक पहल के दौरान एसएमएस हॉस्पिटल के पूर्व आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. वी. के.…

शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद को याद किया गया, 10 शिक्षक सम्मानित

जयपुर

शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में, जयपुर के मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने मौलाना आज़ाद को एक महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक शिक्षा का शिल्पकार बताते हुए उनकी शिक्षाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर 11 पर पहुंची

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा और जेडीयू की लहर के सामने विपक्षी दलों की हार हुई, जिसका सीधा असर मुस्लिम विधायकों के प्रतिनिधित्व पर पड़ा। बिहार में लगभग 18% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद, विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर मात्र 11 रह गई है।

default-image

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ 12 सीटें हारी

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड लहर के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कुल 101 सीटों में से 12 पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि 89 सीटें जीतीं। इस हार में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि भाजपा के 12 हारे हुए उम्मीदवारों में से पाँच को मुस्लिम उम्मीदवारों ने हराया।

आगामी चुनावों में ओवैसी को मिल जायेंगे राजनीति के साथी

जयपुर

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतकर भारतीय राजनीति में अपनी भूमिका को महत्वपूर्ण बना दिया है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि ओवैसी देश के उन छोटे राजनीतिक दलों को एकजुट कर तीसरा मोर्चा बना सकते हैं जो NDA या INDIA गठबंधन में शामिल नहीं हैं।

प्रशांत किशोर की बिहार में रणनीति हुई फेल

जयपुर

चुनावी रणनीतिकार के रूप में ख्याति प्राप्त प्रशांत किशोर (पीके) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी नई पार्टी जनसुराज के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर स्वयं का भाग्य आजमाया। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी रणनीति विफल साबित हुई, क्योंकि उनकी पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।

default-image

राज्य सरकार जनजातीय विकास के लिए संकल्पित – भजनलाल शर्मा

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित 'राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस' समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण और उनकी गौरवशाली परम्पराओं को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

1 5 6 7 8 9 74