Loading...

मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर 11 पर पहुंची

जयपुर

Follow us

Share

 

-बिहार प्रदेश में 18 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा-जेडीयू की आंधी में विपक्षी पार्टियाँ सूखे पत्ते की तरह उड़ती नज़र आयीं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 और जेडीयू ने 85 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। इंडिया महागठबंधन को मात्र 34 सीटों पर ही जीत मिल सकी।

विपक्ष और इंडिया गठबंधन की हार का असर मुस्लिम विधायकों की संख्या पर भी पड़ा। बिहार विधानसभा चुनाव में मात्र 11 मुस्लिम विधायक जीतकर आए हैं। बिहार प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 18 प्रतिशत है।

मुस्लिम विधायकों का दलगत प्रतिनिधित्व:

  • सबसे ज्यादा 5 विधायक एआईएमआईएम (AIMIM) से जीतकर आए हैं।

  • बाकी विधायक कांग्रेस और राजद से जीतकर आए हैं।

एआईएमआईएम ने बिहार में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को जिताने में पार्टी प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आक्रामक चुनाव प्रचार किया। ओवैसी ने मुसलमानों के लिए भाजपा की तरह राजद और कांग्रेस को भी नुकसानदायक बताया था

ओवैसी ने महागठबंधन के साथ चुनावी समझौता करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस और राजद ने ओवैसी के साथ गठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया था। एआईएमआईएम 28 सीटों पर चुनाव लड़ी, इनमें से 20 सीटों पर एनडीए चुनाव जीत गयी। यदि महागठबंधन और एआईएमआईएम के साथ समझौता होता तो पूरी 28 सीट महागठबंधन आसानी से जीत सकती थी, ऐसा माना जा रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।