प्रशांत किशोर की बिहार में रणनीति हुई फेल
-प्रशांत किशोर को चुनावी रणनीतिकार माना जाता है
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। प्रशांत किशोर को अब तक चुनावी रणनीतिकार माना जाता था। प्रशांत किशोर का दावा था कि उन्होंने पूर्व में मोदी को प्रधानमंत्री बनवाया, नीतिश और ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनवाया। प्रशांत किशोर ने पहली बार एक नई पार्टी जनसुराज बनाकर बिहार चुनाव में अपना भाग्य आजमाया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज्यादा पत्रकारों को इंटरव्यू देने वाले प्रशांत किशोर सबसे ज्यादा चर्चित चेहरे बन गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी की एक भी सीट बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं आई है। प्रशांत किशोर का दावा था कि बिहार में बदलाव निश्चित रूप से होगा और जेडीयू की 25 से ज्यादा सीट नहीं आएंगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि यदि जेडीयू की 25 से ज़्यादा सीटें आएंगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अब प्रशांत किशोर का किसी को अता-पता नहीं है कि वे कहाँ पर हैं और उन्होंने राजनीति छोड़ी है या आगे की कोई नई रणनीति बना रहे हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
