Loading...

आगामी चुनावों में ओवैसी को मिल जायेंगे राजनीति के साथी

जयपुर

Follow us

Share

 

-बिहार में जीतीं 5 विधानसभा सीटों का फायदा एआईएमआईएम को भविष्य में मिल सकता है

-राजस्थान में नरेश मीणा, सांसद हनुमान बेनीवाल और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा से समझौता हो सकता है

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने बिहार विधानसभा में भाजपा की आंधी के बावजूद 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। ओवैसी बिहार विधानसभा चुनावों के बाद देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

देश के छोटे-छोटे राजनीतिक दल जो एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हैं, वे साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बना सकते हैं।

संभावित राजनीतिक साथी

  • राजस्थान में: सांसद हनुमान बेनीवाल, अंता से विधानसभा चुनाव लड़े नरेश मीना, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और अन्य आदिवासी पार्टियां ओवैसी के राजनीतिक साथी हो सकते हैं।

  • उत्तर प्रदेश में: आज़ाद समाज पार्टी जिसके प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद हैं, और अपना जनता पार्टी जिसके प्रमुख हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, साथ मिल सकते हैं।

इस तरह अन्य राज्यों में भी छोटे दलों का साथ मिल सकता है। क्योंकि छोटे-छोटे दल धार्मिक आधार पर अपनी रणनीति तैयार नहीं करते हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस चुनावों में धार्मिक मुद्दों का ध्यान रखती है।

ओवैसी को मुस्लिम समुदाय में काफी पसंद किया जाता है। ओवैसी ने मुसलमानों में जितनी राजनीतिक जागरूकता पैदा की है उतनी किसी दूसरे मुस्लिम नेता ने नहीं की है। इसलिए संभावना है कि देश के आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ओवैसी का महत्वपूर्ण योगदान रह सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।