Loading...

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स का एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

कोटा

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका)। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) की ओर से रविवार 26 अक्टूबर 2025 को इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, झालावाड़ रोड, कोटा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था “शिक्षा, रोजगार और आर्थिक के विकास के लिए 25 वर्षीय रोडमैप” प्रोग्राम के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी के अनुसार प्रोग्राम के मुख्य स्पीकर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी थे।  शहर काज़ी जनाब ज़ुबैर अहमद साहब की सरपरस्त रही तथा प्रोग्राम के मुख्य अतिथि आर एन टी कालेज आफ ग्रुप के डॉ वसीम खान रहें। वक्ताओं में ए एम पी के राजस्थान चेप्टर हेड चांद मोहम्मद शेख, डॉ. ए.डी. खिलजी, प्रोफेसर अरमान शेख,  हकीम बख्श,  सलीम अब्बासी, चार्टर्ड अकाउंटेंट इस्लाम खान, YGN कॉलेज के चेयरमैन अरशद अंसारी, झालावाड़ से मुमताज़ अहमद, प्रोफेसर गुलाम रसूल ने अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने शिक्षा, रोज़गार व आर्थिक विकास के क्षेत्र में प्रगति के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा आने वाले 25 वर्षों के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक ठोस एवं व्यवहारिक योजना तैयार करने पर सुझाव रखे, ताकि नई पीढ़ी को प्रगति के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में सक्रिय कई संस्थाओं  अल-फलाह ट्रस्ट, इमाम हुसैन सोसाइटी, मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट, मुहिम हॉस्टल, जनाब अनवार अहमद साहब और मदनी ट्रस्ट को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रोफेसर डॉ. नुसरत फातिमा, प्रोफेसर डॉ. सईदा अंजुम, डॉ. सबरीना अंसारी तथा रिज़वान ज़ेड की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोटा संभाग (क्लस्टर हेड) इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी, कोटा जिला (चैप्टर हेड) कमरूज़ ज़मान खान, हसन ज़ुबैर खान, मजीद अंसारी, अनवार अहमद, सोहेल अहमद, इरफान खान तथा  मोईन अंसारी तथा अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा का भी विशेष सहयोग रहा। अंत में  कोटा चेप्टर हेड क़मरूज़्ज़मां खान ने आभार व्यक्त कर प्रोग्राम समाप्ति की घोषणा की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।