Loading...

ताज़ातरीन

बारां

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बारां जिले में जलाशयों की सफाई, जल गुणवत्ता जांच व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। किशनगंज, मांगरोल, छीपाबड़ौद सहित कई क्षेत्रों में जल स्रोतों की सफाई कर उपयोग योग्य बनाया गया। लोगों को स्वच्छ जल की उपलब्धता और संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई। Read More

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मीडिया राउंड टेबल कार्यशाला का आयोजन

baran

बारां में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण में जनसहभागिता और मीडिया की अहम भूमिका पर चर्चा हुई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही

झालावाड़

झालावाड़ जिले में 14 जून को पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 73 टीमों ने 264 ठिकानों पर छापेमारी की। NDPS, एक्साइज, आर्म्स और जुआ अधिनियम सहित कई मामलों में कार्यवाही कर वांछित व इनामी अपराधियों को पकड़ा गया।

default-image

मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों का होगा सम्मान

jodhpur

नवीन जोधाणा जागरूक मंच की ओर से मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम 22 जून को जोधपुर के कारवां गार्डन में आयोजित होगा, जिसमें मुस्लिम समाज के 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य सरकार की भागीरथी पहल को बनाएं जन – जन का अभियान: प्रभारी मंत्री

baran

राज्य सरकार की जल संरक्षण पहल ‘वंदे गंगा अभियान’ को जन-जन का आंदोलन बनाने की अपील की गई। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बारां जिले के ग्राम संबलपुर में 107 रिचार्ज पिटों का लोकार्पण किया और जल स्वावलंबन की दिशा में समाज की भागीदारी का आह्वान किया।

रामगंजमंडी में वृद्धाश्रम का कार्य 70 फीसदी पूरा

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी की धरणीधर कॉलोनी में जल सेवा दल समिति द्वारा वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 70% कार्य पूरा हो चुका है। करीब 40 लाख की लागत से बन रहे इस आश्रम में बुजुर्गों को निशुल्क सुविधाएं मिलेंगी।

default-image

नीट एग्जाम में मांगरोल कस्बे की बिटिया शिफा अंजुम और साईम अंसारी ने किया नाम रोशन

mangrol

मांगरोल कस्बे की शिफा अंजुम ने NEET 2025 परीक्षा में 720 में से 536 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19858 हासिल की। वहीं साईम अंसारी ने 535 अंकों के साथ रैंक 20406 प्राप्त की। दोनों ने कस्बे और समाज का नाम रोशन किया। इस सफलता पर मुस्लिम समाज में खुशी की लहर है।

अल-फ़लाह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 35 दिवसीय “दिनियात वेकेशन कोर्स” का समापन

kota

कोटा में अल-फ़लाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 35 दिवसीय दिनियात समर वेकेशन कोर्स सम्पन्न हुआ। 7 स्थानों पर आयोजित इस कोर्स में छात्राओं और महिलाओं को इस्लामी तालीम दी गई। समापन समारोह में 300 बालिकाओं को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब हवामहल, जयपुर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

jaipur

लायंस क्लब हवामहल, जयपुर के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा ही परम धर्म है और सभी को समाजहित में कार्य करना चाहिए।

default-image

वार्ड 114 के पार्षद कार्यालय में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

jaipur

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के खो नागोरियान क्षेत्र के वार्ड 114 में पार्षद कार्यालय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में टीबी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन-जांच और दवा वितरण किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

1 157 158 159 160 161 213