जल संरक्षण के प्रति लिया संकल्प
-जिले भर में हुए जलाशयों की सफाई एवं जल गुणवत्ता परीक्षण
बारां, (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चलाए जा रहे ‘‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न उपखण्डों में जलाशयों की सफाई, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस क्रम में किशनगंज में अमलावदा रोड, कॉलेज कैंपस बारां, बरडिया बस्ती अन्ता, ग्राम टांचा, मांगरोल के सोरती बाउड़ी, छबड़ा, कवाई के तेजाजी चौक, केलवाड़ा एवं शाहबाद में स्थित उच्च जलाशयों की सफाई की गई। छीपाबड़ौद व छबड़ा में स्वच्छ जलाशयों की सफाई कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया गया। साथ ही रानी बड़ौद, रामनगर, केलवाड़ा एवं नयागांव में जल गुणवत्ता की जांच के लिए जल नमूनों का संग्रहण किया गया।
छीपाबड़ौद एवं अन्ता उपखण्ड में सहायक अभियंता द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रमों में छबड़ा, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता बारां, अन्ता, मांगरोल, किशनगंज, शाहबाद, अटरू, छीपाबड़ौद सहित स्थानीय संवेदक, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, पेयजल गुणवत्ता की निगरानी तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध हो सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
