अल-फ़लाह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 35 दिवसीय “दिनियात वेकेशन कोर्स” का समापन
-300 छात्राओं को किया सम्मानित
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। अल-फ़लाह एजुकेशनल एन्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शहर में 7 स्थानों पर दीनियात समर वेकेशन कोर्स का आयोजन किया गया। श्रीपुरा में ऐरो क्लासेज, वक़्फ़नगर में WPM स्कूल, बंजारा कॉलोनी में गरीब नवाज मदरसा व प्रोग्रेसिव कोचिंग, बजरंग नगर एवं बज़्मे अंसार स्टेशन, कंसुआ और चिल्ड्रन स्कूल छावनी में सेंटर बनाये गए।
प्रोग्राम कन्वीनर मुमशाद अहमद ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों का सही इस्तेमाल करने के लिये दिनियात वेकेशन कोर्स शुरू किया गया, जिसमें कक्षा 8 से कॉलेज तक पढ़ने वाली लड़कियों और घरेलू महिलाओं को प्रवेश दिया गया। प्रवक्ता मुजफ्फर राईन ने बताया कि इस वेकेशन कोर्स में अनुभवी महिला आलीमाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बालिकाओं को दुआ,नात,कलमे, कुरआन पड़ने का तरीक़ा,हिज़ाब की अहमियत, मां बाप की फरामदारी आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
ट्रस्टी किफायत शेख ने बताया आज महफ़िल खाना,जंगलीशाह में इस कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें 300 बालिकाओं को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन से की गयी।
सभी सेंटर से आयी बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर क़ाज़ी ज़ुबैर अहमद, वक़्फ़ कमेटी के चेयरमैन सरफराज अंसारी, उपमहापौर सोनू कुरैशी, एडवोकेट अख्तर अकेला, मोईज उद्दीन गुड्डू, एड. जहीर अहमद, हाजी अनवर अंसारी, डॉक्टर परवेज खान, एड. अंसार इंदौरी, ज़मात-ए-इस्लामी हिन्द के शाक़िर मिर्ज़ा, पार्षद सोनू अब्बासी, जरगाम अहमद, अब्बू अंसारी, शोएब अहमद, मिल्लत ट्रस्ट के सदर हाज़ी खलील कुरैशी, गुजरात प्रभारी इंजीनियर इंसाफ आज़ाद, केकेसी के स्टेट वाईस चेयरमैन रिजवान खान, एसडीपीआई के प्रदेशाध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, सलीम अब्बासी, झालावाड़ से अब्दुल रशीद, मुकीम अहमद, बज़्मे अंसार के सदर सलीम अंसारी, शाहिद मुल्तानी सहित शहर भर के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्टी सीए इस्लाम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अज़हरुद्दीन व मुजफ्फर राईन ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
