नीट एग्जाम में मांगरोल कस्बे की बिटिया शिफा अंजुम और साईम अंसारी ने किया नाम रोशन
मांगरोल, (रॉयल पत्रिका)। डॉक्टर के लिए होने वाले NEET EXAM में मांगरोल कस्बे से मास्टर अब्दुल खालिक की बिटिया शिफा अंजुम ने ऑल इंडिया रैंक 19858 प्राप्त कर कामयाबी हासिल की।
मास्टर अब्दुल खालिक एक समाज सेवी भी है जो शिक्षा के प्रचार प्रसार के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी हमें शा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते आए हैं, आपने अपनी बिटिया के डॉक्टर बनने के स्वप्न को पूरा करने के लिए अपनी बेटी को Exam की तैयारी के लिए कोटा भेजा और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाये और आज जो परिणाम घोषित हुआ उसमें बिटिया ने 720 में से 536 अंकों के साथ शानदार कामयाबी हासिल की। ऑल इंडिया लेवल पर 19858 रैंक हासिल की साथ ही कस्बे के रफीक अहमद के बेटे साईम अंसारी ने भी 535 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 20406 प्राप्त कर कस्बे और परिवार का नाम रोशन किया।
जेसे ही यह खबर कस्बा मांगरोल में मुस्लिम समाज को पता चली लोगों ने शिफा अंजुम और साईम अंसारी की इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की और मास्टर अब्दुल खालिक और रफीक अहमद और उनके पूरे परिवार को मुबारकबाद पेश की खुशी जाहिर की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
