Loading...

लायंस क्लब हवामहल, जयपुर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने वर्षा के मौसम में अधिकाधिक पेड़ लगाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील भी की है कि वह वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने जल संरक्षण के लिए भी अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल रविवार को लायंस क्लब हवामहल, जयपुर के स्थापना दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय परम्परा में अपने लिए नहीं दूसरों के लिए सोच रखते कार्य करने पर जोर दिया गया है। हमारे यहां सेवा ही सबसे बड़ा, परम धर्म कहा गया है। लायंस क्लब इस उद्देश्य से कार्य करता है, यह महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे कर्म करें जिससे केवल अपना ही नहीं सभी का भला हो।  उन्होंने सभी को समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अपना श्रेष्ठतम देते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।