Loading...

अमेरिका ने तीसरी बार किया ईरान पर हमला, 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की…डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी

अमेरिका ने तीसरी बार किया ईरान पर हमला, 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की…डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी

Follow us

Share

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान की नौसेना की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट को अगली नोटिस तक बंद करने का ऐलान किया है। जवाब में अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने शनिवार देर रात इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, न्यूक्लियर सिटी बुशहर समेत असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन इलाकों में धमाकों की पुष्टि की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की, तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह हमला होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया। हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है। एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया। ईरानी सरकारी टीवी आईआरआईबी के मुताबिक, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन पर किया हमला

अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने UAE, कतर और बहरीन को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए। वहीं कतर और UAE में मिसाइल-ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी किया गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, कतर में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद मिसाइल अलर्ट बजाया गया। बहरीन में भी सायरन बजे। यहां अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा तैनात है। वहीं, UAE ने भी संभावित मिसाइल और ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की। हालांकि वहां किसी हमले या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

मुज्तबा ने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई

इधर, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का बयान सामने आया। अताउल्ला अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद उनके बेटे मुज्तबा ने देश के नाम पहली बार संबोधन किया। उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि अपने बेगुनाहों और अपने पिता की हत्या का बदला लेकर रहेंगे। यह ईरान की इच्छा है, भले वह पद पर रहे या ना रहे। दुश्मन बिस्तर पर लेते हुए मौत की इच्छा अधूरी रह जाएगी। हम उन्हें सीधे कब्र तक पहुंचाएंगे। इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही है।

वहीं CNN ने दावा किया है कि ईरान ने परमाणु ठिकानों को दोबारा बनाना शुरू कर दिया है। CNN ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि ईरान पारचिन समेत कुछ न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट में इसे अमेरिका-ईरान MoU का संभावित उल्लंघन बताया गया। इधर, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका खुद MoU का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि समझौता तभी चलेगा, जब दोनों पक्ष उसका पालन करें।

जहाजों को बार-बार निशाना क्यों बना रहा ईरान?

होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखना: ईरान चाहता था कि सभी जहाज उसके तय किए गए रूट से गुजरें और उसकी बनाई ट्रांजिट अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन कराएं। इससे उसे होर्मुज पर नियंत्रण और भविष्य में शुल्क वसूलने का अधिकार मिलता।

ओमान के वैकल्पिक रूट का विरोध: ओमान ने अपने तट के पास नया समुद्री मार्ग शुरू कर दिया, जिससे जहाज ईरान के नियंत्रण वाले रूट से बचकर निकल सकते थे। ईरान को लगा कि इससे होर्मुज पर उसकी पकड़ कमजोर हो जाएगी।

अमेरिका पर दबाव: ईरान को लग रहा है कि अमेरिका क्षेत्र में उसकी ताकत कम करने की कोशिश कर रहा है और हॉर्मुज का कंट्रोल लेना चाहता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।