Loading...

बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मिलेगा मौका

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली (रॉयल पत्रिका): बैंक ऑफ बड़ौदा ने चपरासी (Office Assistant/ Peon) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 3 मई से लेकर 23 मई 2025 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण:

  • पदों की संख्या: 500
  • पद: चपरासी (Office Assistant/ Peon)

आवश्यक योग्यता:

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • राज्य/क्षेत्र के अनुसार लोकल भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 26 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 मई 2025 से की जाएगी।

फीस:

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹600
  • एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) और महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹100

सिलेक्शन प्रोसेस:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. लोकल लैंग्वेज एफिशिएंसी टेस्ट

सैलरी:

  • ₹19,500 – ₹37,815 प्रति माह (अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे)

आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
  3. ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर जाएं।
  4. रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें।
  5. फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मई 2025

ऑफिशियल वेबसाइट: bankofbaroda.in

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।