Loading...

NEET UG 2026 छात्रों को राहत, NTA ने फीस रिफंड के लिए बढ़ाई समय सीमा, भूलकर भी नहीं करें ये गलती

Follow us

Share

NEET UG 2026 : नई दिल्ली। देशभर के लाखों नीट यूजी 2026 के छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया के लिए छात्रों को एक और मौका दे दिया है। अब उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी 22 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे। पहले इसकी आखिरी तारीख 27 मई तय की गई थी। एनटीए ने यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं। एजेंसी ने साफ कहा है कि अभी भी कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने रिफंड प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसी वजह से अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

दरअसल, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। एनटीए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों से कोई नया परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

पहले 26 मई थी समय सीमा

एनटीए ने 22 मई से 26 मई तक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी जमा करने की सुविधा दी थी। हालांकि बड़ी संख्या में छात्र अब भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी नोटिस में कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं, उन्हें अतिरिक्त समय देने के लिए यह सुविधा 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ाई जा रही है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके रिफंड लिंक के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी सही तरीके से भरें। उम्मीदवार चाहें तो जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं।

Advertisement

भूलकर भी नहीं करें ये गलती

NTA ने छात्रों को एक अहम चेतावनी भी दी है। एजेंसी ने साफ कहा है कि बैंक खाते की जानकारी जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी अगर छात्र गलत अकाउंट नंबर, IFSC कोड या दूसरे बैंक डिटेल भर देते हैं, तो बाद में उसे सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद ही सबमिट करें।

13 लाख छात्रों ने भरी जानकारी

NTA के मुताबिक अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। एजेंसी का कहना है कि कई छात्रों को जानकारी देर से मिली, जबकि कुछ तकनीकी परेशानी के कारण फॉर्म पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में किसी भी छात्र का नुकसान न हो, इसलिए तारीख को लगभग एक महीने तक बढ़ा दिया गया है।

कैसे जमा करें बैंक डिटेल?

उम्मीदवार रिफंड पाने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Portal पर जाएं।
क्रेडेंशियल्स यानी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
कैंडिडेट डैशबोर्ड Fee Refund Link / Bank Account Update Module का लिंक होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
अपनी बैंक की जानकारी भर दें। याद रखें कि जिस बैंक की जानकारी भरी जाएगी, रिफंड के पैसे उसी पर भेजे जाएंगे।
बैंक की पूरी जानकारी सही से चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिशन के बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

21 जून को होनी है परीक्षा

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।