Loading...

युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 विभागों में मिलेगी वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Follow us

Share

जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 मई से 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 322 पद शामिल हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 288 और अनुसूचित क्षेत्र के 34 पद हैं। वहीं, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2936 और अनुसूचित क्षेत्र के 693 पद शामिल हैं।

अगस्त में होगी एग्जाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा CBT, TBT या फिर OMR आधारित मोड में करवाई जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक के साथ ‘A’ लेवल, PGDCA, BCA, B.Sc IT/CS या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। वहीं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए MCA, M.Tech, M.Sc IT/CS या संबंधित विषय में उच्च डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है।

Advertisement

आयु सीमा

बोर्ड द्वारा निकाली गई भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-8 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा। सिलेक्ट होने पर अभ्यर्थियों को शुरुआती दो साल प्रोबेशन पीरियड में राज्य सरकार के नियमानुसार फिक्स्ड रेम्यूनरेशन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए तय किया गया है, जबकि राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 400 रुपए रहेगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR शुल्क जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।

भर्ती से संबधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://rssb.rajasthan.gov.in/

भर्ती का विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

https://shorturl.at/5zBIW

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।