Loading...

बांदीकुई में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

Follow us

Share

बांदीकुई। राजस्थान के दौसा जिले की बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा एवं सेवा समिति, बांदीकुई के तत्वावधान में 14 जून 2026 (रविवार) को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गुढ़ा रोड़ स्थित विजय पैलेस शिविर प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों को रक्तदान के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

18 से 60 वर्ष आयु के व्यक्ति कर सकेंगे रक्तदान

रक्तदान शिविर में 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की गई है। रक्तदाताओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श तथा उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा के इस महाअभियान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।