राजस्थान में 53,749 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इससे पहले इस भर्ती के लिए 52,453 पद भरे जाने थे। इनमें से 48,199 पद नॉन-टीएसपी (Non-TSP) और 5,550 पद टीएसपी (TSP) क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 21 मार्च से शुरू हो रहे हैं।
आवेदन शुरु:
21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक
टोटल पोस्ट : 53,749
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं पास।
एज लिमिट :
18 – 40 वर्ष
उम्र की गिनती 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
सामान्य, क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग : 600 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 400 रुपए
राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार : 400 रुपए
सैलरी :
पे मैट्रिक्स लेवल – 1 के अनुसार
सिलेक्शन प्रोसेस :
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
एग्जाम पैटर्न :
इस भर्ती के लिए परीक्षा दो घंटे की होगी।
इसमें 10वीं के लेवल के सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, जनरल नॉलेज और मैथ्स से होंगे।
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
यहां नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
अब चतुर्थ श्रेणी के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अधिसूचना को चेक करें और नियमानुसार आवेदन करें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
