Loading...

लखनऊ की कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे स्टूडेंट्स

Follow us

Share

लखनऊ। उत्तप्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर को एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग लगने से यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में आग को देखते ही छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा है। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

CM योगी बोले- अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता और राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा। 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। घटनास्थल पर मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।

दूसरे फ्लोर पर है लाइब्रेरी

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थी। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो था, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था। आलमबाग से आए प्रभजोत सिंह ने कहा- मेरा बेटा एनिमेशन आर्टिस्ट है। वह यहीं पर काम करता है। उसने करीब ढाई बजे फोन कर बताया कि पापा बचा लीजिए, यहां पर आग लग गई है। मैं दौड़कर यहां आया। अभी मेरा बेटा मिला नहीं है।

ऑक्सीजन मास्क लगाकर रेस्क्यू कर रहे फायर कर्मी

जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके बगल के घर की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यहां पर रेस्क्यू करने वाले फायर ब्रिगेड कर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए हैं।

Advertisement

ट्रॉमा सेंटर में अलर्ट, कई बेड रिजर्व

CMO के यहां से अग्निकांड में 4 घायलों को रेफर करने का इनपुट मिला है। ट्रॉमा सेंटर में अलर्ट हो गया है। कई बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। अभी तक चार बच्चों के ट्रामा सेंटर पहुंचने की जानकारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।