Loading...

12 मई को NEET कैंसिल…14 तारीख से दिखा सुसाइड ट्रेंड… तमिलनाडु की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, अब तक 12 स्टूडेंट की मौत

Follow us

Share

Suicide Case Raise After NEET Cancellation : कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में नीट की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहरीला पद्वार्थ खाकर जान दे दी। मौत से पहले अनुकीर्तना ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। अनुकीर्तना ने मैसेज में लिखा- ‘मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती।’

वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में नीट स्टूडेंट की आत्महत्या का यह चौथा मामला है। इससे पहले 16 जून को देहरादून में 23 साल की रिया थापा और लखनऊ में 17 साल की एक छात्रा ने सुसाइड किया था। 12 मई को NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर में अब तक लगभग 12 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं।

Advertisement

कोयंबटूर स्थित घर के कमरे में बेहोश मिली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, अनुकीर्तना कोयंबटूर के कोवईपुदुर स्थित पार्क टाउन की रहने वाली थी। उसके पिता सेंथिल प्रभु CITU से संबद्ध TASMAC ट्रेड यूनियन के जिला सचिव हैं। दो बेटियों में अनुकीर्तना बड़ी थी। उसने एट्टिमडई के एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करना उसका सपना था। हालांकि, पेपर लीक के कारण NEET परीत्रा रद्द होने और 21 जून को री-एग्जाम की घोषणा से वह गहरे सदमे में आ गई थी। बुधवार सुबह उसने जहर खा लिया। छात्रा ने जहर खाने से पहले रिश्तेदारों को एक लंबा वॉट्सएप मैसेज भेजा। छात्रा का मैसेज पढ़ने के बाद परिजन उसके घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर वह बेहोश मिली। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा मांगा

छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी ईएसआई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने छात्रा का शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बुधवार रात उन्होंने शव लिया। परिवार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। घटना के बाद सीपीएम के जिला समिति सदस्यों ने ईएसआई अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और नीट पर बैन लगाने की मांग उठाई। इधर पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

3 मई को रद्द हुई परीक्षा, अब 21 जून को होगी

NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। करीब 23 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जानी है।

12 मई को NEET कैंसिल, 14 तारीख से दिखा सुसाइड ट्रेंड

नीट का पेपर रद्द होने के बाद से अबतक सुसाइड के कई मामले सामने आए हैं। इस दौरान कई बार तो इन हत्याओं का एक ट्रेंड भी देखा गया है। हालांकि, यह केस अन्य अन्य जिलों और शहरों से सामने आए हैं। नीट पेपर लीक के बाद एग्जाम रद्द होने के बाद से इस तरह के मामले ने देश को एक बार फिर सुचारू से चलने वाली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है, और इन परीक्षाओं से बन रहे तनाव के चलते भी समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अबतक देश में 12 बच्चों ने किया सुसाइड

अगर हम आत्महत्या से जुड़ी घटनाओं पर नजर डालें, तो अनुकीर्तना पहली नहीं है, जिसने एग्जाम के दबाव के चलते मौत को गले लगाया। इससे पहले देशभर में करीब 12 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके है। पेपर रद्द होने के बाद सबसे पहले घटना 14 मई गोवा में सामने आई। यहां 17 साल के नीट कैंडिडेट ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। इसके अगले ही दिन 15 मई को यूपी के लखीमपुर खीरी में कैंसेलेशन के बाद कैंडिडेट की मौत की खबर सामने आई थी। 15 मई को दिल्ली में एक कैंडिडेट ने सुसाइड कर लिया था। 16 मई राजस्थान (झुंझुनू/सीकर) में कैंसलेशन के बाद स्टूडेंट परेशान बताया जा रहा है। 24 मई कर्नाटक (कलबुर्गी) में 18 साल के कैंडिडेट ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया।

4 जून दौसा में NEET कैंडिडेट, जिसकी पहचान अजीत मीणा के तौर पर हुई, ने मंगलवार शाम, 4 जून को रिजल्ट आने के तुरंत बाद सुसाइड कर लिया। लोकल पुलिस को आगरा-जयपुर हाईवे पर एक रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी बॉडी मिली और अगली सुबह, 5 जून को ऑफिशियली घटना की रिपोर्ट दी गई।

13 जून नई दिल्ली एक 17 साल की लड़की ने 13 जून को सुसाइड कर लिया, उसने हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 15 जून सीकर में अपने तीसरे अटेम्प्ट की तैयारी कर रहे एक 22 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया, उसने एक नोट छोड़ा जिसमें निराशा जताई गई थी। 16 जून देहरादून को एक 24 साल की कैंडिडेट अपने कमरे में मृत पाई गई, उसने एक नोट छोड़ा जिसमें उसने अपने माता-पिता से एग्जाम पास न कर पाने के लिए माफी मांगी थी।

वेस्ट दिल्ली में छात्रा ने किया सुसाइड

वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके में रहने वाली रेणु ने सुसाइड कर लिया। 13 जून को उसके पिता अपने ससुर की मौत के बाद ससुराल गए थे, ऐसे में खुद को अकेले पाकर रेणु ने आत्महत्या कर ली थी। रेणु ने नीट का पेपर दिया था, लेकिन वह डिप्रेशन में थी। सुसाइड नोट में माता पिता से मांगी माफी, लिखी आपकी तमन्नाओं को नहीं कर पाई पूरा। परिवार राजस्थान के अलवर का रहने वाला है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।