Loading...

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM

Follow us

Share

UK PM Keir Starmer Resign : नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग चुका है। सोमवार (22 जून) को स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। लंदन में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किएर स्टार्मर ने भावुक विदाई संदेश दिया। उन्होंने अपने सहयोगियों, नंबर 10 के कर्मचारियों और सिविल सेवा के अधिकारियों का उनके समर्थन और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। स्टार्मर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी छोड़ने के बाद वह अब अपनी पत्नी विक, जो हर अच्छे और बुरे समय में उनके साथ खड़ी रहीं, के लिए एक बेहतर पति और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पिता बनने पर अधिक समय देंगे। उन्होंने अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत और गर्व बताया।

10 साल में पद छोड़ने वाले छठे पीएम बनें स्टार्मर

बीते 10 साल में स्टार्मर ऐसे छठे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा है। स्टार्मर से पहले पांच और प्रधानमंत्रियों ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। कंजर्वेटिव पार्टी बनाम लेबर पार्टी की राजनीति वाले इस देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, सियासी उथल-पुथल के बीच अन्य प्रत्याशी कौन होंगे, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। रोचक यह भी है कि इस्तीफे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ने वाले हैं।

ब्रिटेन में स्टार्मर से पहले इन PM ने दिया इस्तीफा ?

लिज ट्रस (Liz Truss)
बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)
थेरेसा मे (Theresa May)
डेविड कैमरन (David Cameron)
गॉर्डन ब्राउन (Gordon Brown)

लोकप्रियता में आई जबरदस्त गिरावट

साल 2024 के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले स्टार्मर की लोकप्रियता हाल के कई विवादों, घोटालों और नीतियों से पीछे हटने के कारण जनता के बीच बहुत तेजी से गिरी है। कीर स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल लगातार गहरे होते जा रहे थे। लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने खुले तौर पर उनसे पद छोड़ने या अपनी विदाई का समय तय करने की मांग उठाई थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए यह संकटपूर्ण स्थिति शुक्रवार को उस समय और अधिक गंभीर हो गई, जब ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और उनके धुर प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने संसदीय उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। बर्नहैम की इस जीत ने उनके लिये संसद का रास्ता साफ कर दिया है, जहां से वह अब सीधे तौर पर श्री स्टार्मर के नेतृत्व को चुनौती दे सकते हैं।

Advertisement

कौन बनेगा अगला पीएम?

स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी के कई प्रमुख नेता प्रधानमंत्री (और पार्टी नेता) पद की दावेदारी में उभर कर सामने आए हैं। हालांकि, इनमें सबसे आगे एंडी बर्नहैम माने जा रहे हैं। मेकरफील्ड उपचुनाव में उनकी भारी जीत ने उन्हें सांसद के रूप में वापस ला दिया है, जिससे उनके लिए नेतृत्व को चुनौती देने का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से भी जाना जाता है और वे लेबर सांसदों और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले ट्रंप?

स्टार्मर के इस्तीफे से करीब 29 घंटे पहले रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस्तीफे का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि स्टार्मर दो महत्वपूर्ण मुद्दों- आव्रजन (इमिग्रेशन) और ऊर्जा नीति; पर पूरी तरह विफल रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।