Loading...

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोलियां मारीं

Follow us

Share

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या केस के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। इसमें दोनों आरोपी घायल हुए हैं। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में जंगल के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

सन्नी को 2, आर्यन को एक गोली लगी

इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है। गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है।

Advertisement

13 जून को हुई कैशियर की हत्या

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में शनिवार 13 जून की दोपहर पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर 2 बदमाश सन्नी मेहरा और आर्यन ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की मौत हो गई। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। दोनों ने हाथ छिपाकर दुकान में ही अपनी ऑटोमैटिक गन लोड कीं और काउंटर पर बैठे कैशियर पर फायरिंग कर दी। गन से करीब 1 सेकेंड में ही 13 फायर हुए। गन दोनों ही हमलावरों के पास थीं, लेकिन गोली उनमें से एक ही हमलावर ने चलाई। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।