Loading...

दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

Follow us

Share

दौसा। दौसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। नांगल राजावतान पुलिस ने आरोपी युवक को जयपुर से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था। वह पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही उज्जैन से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल, 2026 पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला ने रिपेार्ट ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ एक शादी समारोह में गई थी। 26 अप्रैल की रात को पीड़िता को परेशान किया गया और मिलने के बहाने घर के पीछे बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद काले रंग की थार गाड़ी में आरोपी सवार थे। आरोपियों ने जबरन लड़की का अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह करीब 5 बजे आरोपियों ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में घर के पीछे छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा के निर्देशानुसार विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नांगल राजावतान, पापड़दा, राहुवास और रामगढ़ पचवारा के थानाधिकारियों ने जाल बिछाया। तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को तूंगा (जयपुर) इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काली थार गाड़ी को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।