Loading...

‘जो भूखा हो उसे दे दीजिए’, 2000 किमी दूर बैठे शख्स ने जंतर-मंतर पर भिजवाए 150 पिज्जा

Top News Trending Now देश राज्य

‘जो भूखा हो उसे दे दीजिए’, 2000 किमी दूर बैठे शख्स ने जंतर-मंतर पर भिजवाए 150 पिज्जा

Follow us

Share

CJP Protest Jantar Mantar: नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई छात्र पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जिद पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही है। इस बीच आंदोलन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। दिल्ली से करीब 2000 किलोमीटर दूर नागालैंड के एक शख्स ने जंतर-मंतर पर डटे आंदोलनकारी छात्रों के लिए सीधे डोमिनोज से 150 ‘चीज बर्स्ट’ पिज्जा का एक बड़ा ऑर्डर भेज दिया है, जिसकी कुल कीमत 67,734.18 रुपए है।

सोशल मीडिया पर साझा किए स्क्रीनशॉट

इंस्टाग्राम पर Zha-Lhou (@adiespoems) नाम के इस शख्स ने अपनी इस पहल के स्क्रीनशॉट CJP के साथ शेयर किए हैं। उन्होंने यह ऑर्डर 22 जुलाई को दोपहर करीब 4:30 बजे बुक किया था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने छात्रों के लिए कोई साधारण पिज्जा नहीं, बल्कि ‘कोरियाई स्वीट चिली’ चीज बर्स्ट (रेगुलर, एक्स्ट्रा चीज) और फार्महाउस चीज बर्स्ट पिज्जा का खास कॉम्बिनेशन चुना था। इस ऑर्डर का पूरा बिल ब्रेकअप इस प्रकार था:-

67 हजार रुपए से ज्यादा का बिल

कुल आइटम: 64,650.00
GST और पैकेजिंग: 3,227.28
कूपन डिस्काउंट (DOMDEAL200): -200.00
कुल भुगतान: 67,734.18

‘मैं नागालैंड में बैठा हूं…’

Zha-Lhou ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज रात, मैं इस दुख के साथ अपने खुद के डिनर का आनंद नहीं ले सका कि मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका और मेरे भाई-बहन वहां भूखे हैं। मैं यहां नागालैंड में बैठा हूं, जबकि हजारों छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए घर से दूर जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं। मैं वहां नहीं जा सका, इसलिए मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता था।’

Advertisement

‘जो भी भूखा हो उसे ये ऑर्डर दे दीजिए’

जब डोमिनोज के डिलीवरी पार्टनर ने कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर पहुंचकर फोन किया और पूछा कि यह ऑर्डर किसे सौंपना है, तो नागालैंड के इस शख्स ने बेहद सादगी से कहा, ‘कृपया इसे किसी को भी दे दीजिए जिसने अभी तक खाना नहीं खाया है।’

भावुक हो गया डिलीवरी बॉय

इस पर डिलीवरी बॉय भावुक हो गया और उसने कहा, ‘आप तो भगवान हो उन लोगों के लिए।’ उन्होंने पूर्वोत्तर और पूरे भारत के लोगों से अपील की है कि वे Swiggy या Zomato के जरिए जंतर-मंतर पर डटे इन छात्रों के लिए भोजन भेजकर मदद करें, क्योंकि कोई भी दयालुता का काम छोटा नहीं होता।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।