Loading...

रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर का किया था सपोर्ट, खुद को बताती है ‘कट्टर हिंदू’, अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला कौन?

रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर का किया था सपोर्ट, खुद को बताती है ‘कट्टर हिंदू’, अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला कौन?

Follow us

Share

Who is Barkha Trehan: नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। सबसे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई। वांगचुक को हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके खुद अनशन पर बैठ गए। इसी दौरान एक महिला मंच पर पहुंची और अभिजीत दीपके के चेहरे पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत महिला को वहां से हटाया। बाद में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह महिला बरखा त्रेहन हैं। बरखा कई सालों से विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। वह एक समय रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में भी खड़ी हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर खुद को पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली बताने वाली बरखा त्रेहन अक्सर टीबी चैनलों पर अपनी बातें रखती नजर आ चुकी हैं। बरखा त्रेहन के सोशल मीडिया पर पुरुषों के खिलाफ हुए क्रूर घटनाओं की फेहरिस्त नजर आती है। जिसमें केतन अग्रवाल, राजा रघुवंशी जैसे हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़े कई पोस्ट नजर आए।

दीपके पर क्यों फेंकी स्याही, त्रेहन ने खुद बताया

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने के बाद बरखा त्रेहन ने एक्स पर लिखा- हां, मैं बरखा त्रेहन वही महिला हूं जिसने उस कट्टर अर्बन नक्सल अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी थी, क्योंकि जब उसकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मंच पर मेरे प्रभु श्री राम जी का अपमान हुआ, तो वह हंसा था। मैं एक कट्टर हिंदू हूं। मैं बहुत नाराज थी। यह मेरा विरोध था और मुझे इस पर गर्व है।’

अभिजीत दीपके पर मंच पर फेंकी गई थी स्याही

बता दें कि अभिजीत अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े थे, तभी वहां मौजूद एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंकी, जो उनके चेहरे पर पड़ी। साथ ही आस-पास के लोगों के कपड़ों पर भी स्याही की कुछ छीटें पड़ी। अभिजीत पर स्याही फेंकने की इस घटना से कुछ देर के अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी। हालांकि तुरंत ही पुलिस ने उस महिला को अपने कब्जे में ले लिया।

स्याही फेंकने के बाद मारपीट का आरोप

बरखा त्रेहन ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने के बाद खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया। जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जंतर-मंतर से बाहर जा रही थी, तब त्रेहन ने कहा कि उन्हें मारा गया है। इस दौरान उन्होंने जयश्रीराम के नारे भी लगाए और हाथ जोड़ी हुई दिखाई दीं। सूत्रों के अनुसार, त्रेहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के कुछ घंटों बाद अचानक से मंच पर पहुंच गई थीं। सामने आए वीडियो में वह अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकती दिख रही हैं। इसके बाद दीपके ने स्याही के नीले रंग को पसंदीदा बताते हुए जय भीम का नारा भी लगाया।

Advertisement

कुलदीप सेंगर का समर्थन करती आई थी नजर

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने की घटना के बाद चर्चा में आई बरखा त्रेहन की जब सोशल मीडिया पर कुंडली खंगाली गई, तो वो रेप के आरोप में घिरे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का समर्थन करती नजर आई। दरअसल पिछले साल 25 दिसंबर को जंतर-मंतर पर NGO ‘पुरुष आयोग’ द्वारा आयोजित एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने पूर्व BJP MLA कुलदीप सेंगर का सपोर्ट किया था।

टीबी डिबेट्स में भी नजर आती है बरखा त्रेहन

कुलदीप सेंगर पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 17 साल की लड़की के साथ रेप का आरोप था। बरखा त्रेहन टीवी डिबेट्स में रेगुलर आती हैं और मीडिया आउटलेट्स के लिए लिखती भी हैं। मालूम हो कि दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया। उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।