Loading...

35 बोरियों में कैश, सोने का भंडार… पूर्व बस ड्राइवर के घर में इतना पैसा? गिनते-गिनते 5 मशीनें भी बंद

Top News Trending Now देश राज्य

35 बोरियों में कैश, सोने का भंडार… पूर्व बस ड्राइवर के घर में इतना पैसा? गिनते-गिनते 5 मशीनें भी बंद

Follow us

Share

West Bengal Cash Gold Raid Bus Driver : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया। एक साधारण से दिखने वाले घर में 28 करोड़ रुपए कैश और 15 किलो सोना हो सकता है, ये तो पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस एक घर में जब छापा मारने पहुंची तो अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गई। घर के अंदर का सीन किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं था। कमरे में नोटों से भरी बोरियां और बेतहाशा सोना देख पुलिस वालों की आंखें भी चौंधिया गईं। पुलिस ने घर के कमरों में नोटों से भरे बोरे और सोने की ईंटें जब्त की है। बरामद नकदी और सोने की कुल कीमत करीब 49 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पूर्व बस चालक के खिलाफ की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई कथित अवैध खनन और आर्थिक अनियमितताओं की जांच के दौरान की गई। जिस व्यक्ति के घर से यह संपत्ति मिली, वह कभी सरकारी बस चालक था। बाद में उसने पत्थर और रेत के कारोबार में कदम रखा और धीरे-धीरे उसका नाम इलाके के बड़े कारोबारियों में शामिल होने लगा। अब पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी संपत्ति के स्रोत की जांच कर रही हैं।

5 मशीनों से गिने गए बोरियों में भरे नोट

दरअसल, बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात पुलिस एक घर में रेड मारी। वहां घर में रकम इतनी ज्यादा थी कि उसे हाथों से गिनना को संभव नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने नोट गिनने वाली 5 मशीनें मंगवाईं। तब जाकर बोरों में भरी रकम को गिनना शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक, नोट इतने ज्यादा थे कि मशीनें भी जवाब दे गईं। नोट गिनने की मशीनें बीच में ही बंद हो गईं। कई घंटों के बाद इस काले धन की गिनती की जा सकी। पुलिस को उसके घर ने मिले नकदी और सोने को ले जाने के लिए लोहे के 5 बड़े बक्शे मंगवाने पड़े। उसमें भरकर ये रकम और सोना पुलिस अपने साथ ले गई।

Advertisement

15 किलो सोना भी बरामद

इस धन कुबेर का नाम मीनार मंडल है, जो पहले सरकारी बस का ड्राइवर हुआ करता था, हालांकि आजकल रेत माफिया बन गया है। पूर्व ड्राइवर मीनार मंडल उर्फ टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन का देवचा गांव स्थित दो मंजिला मकान है। इसी मकान पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। उसके घर से जो काला धन बरामद किया है उसमें एक-एक किलो वजन की सोने की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के सोने के 10 बिस्कुट है। सोने की कीमत करीब 21 करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं 28 करोड़ से ज्यादा कैश भी बरामद किया है। इस तरह कुल बरामदगी करीब 49 करोड़ रुपए की है।

पूर्व बस चालक से बना बड़ा कारोबारी

अधिकारियों ने बताया कि कई थैलों में भरी यह नकदी 28 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। मीनार मंडल का बीरभूम के पत्थर खनन व्यवसाय में बड़ा कारोबार है। उसे सीएम शुभंदु ने ‘बालू माफिया’ संचालक कहा है। बीरभूम में कथित अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ जारी एक बड़ी कार्रवाई के बीच इस मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि बंगाल का बीरभूम जिला लंबे समय से पत्थर व्यापार से जुड़े अवैध खनन और संगठित अपराध के आरोपों की वजह से जांच के दायरे में रहा है।

टुल्लू का नाम करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी मामले में सीबीआई जांच में सामने आया था। अगस्त 2022 में, एजेंसी ने जिले के मोहम्मद बाजार इलाके में उसके कार्यालय और गोदाम के अलावा उसकी कई संपत्तियों की तलाशी ली थी। ईडी ने उसी साल नवंबर में उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था।

पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर था नाम

ईडी का समन मिलने के 48 घंटों के भीतर, टुल्लू को बीरभूम पुलिस ने अक्टूबर 2022 में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। एक पुलिस सूत्र ने दावा किया कि जमानत मिलने के बाद, वह इस साल मई में राज्य चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस के मुताबिक, टुल्लू बीरभूम के पत्थर कारोबार का एक बड़ा हिस्सा संभालता था। उसे कथित तौर पर बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख अनुब्रत मंडल का करीबी बताया जा रहा है। अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था और जमानत मिलने के बाद वे पार्टी के भीतर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गए।

पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान मीनार और उसके बेटे को घर पर ही हिरासत में ले लिया। उसके बाद उनसे उन संभावित अतिरिक्त ठिकानों के बारे में पूछताछ की गई, जहां नकदी छिपाई जा सकती थी। पुलिस ने बताया कि मीनार पहले नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में ड्राइवर था। कुछ साल पहले वह नौकरी छोड़कर अपने रिश्तेदार के पत्थर के कारोबार में शामिल हो गया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।