Loading...

भगवान ने उम्मीद से ज्यादा खुशियां दीं…महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

भगवान ने उम्मीद से ज्यादा खुशियां दीं…महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Follow us

Share

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक बेहद खास और दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां राजकीय जनाना अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इस अनोखे प्रसव के बाद अस्पताल में डॉक्टरों और परिजनों के बीच खुशी का माहौल है। जन्म लेने वाले चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार मां पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि चारों नवजातों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, झालावाड़ शहर निवासी ज्योति पत्नी अरुण कश्यप को प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका सफल प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। यह खबर अस्पताल में फैलते ही डॉक्टरों और स्टाफ के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों की निगरानी में मां और चारों नवजात

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मां पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि चारों नवजातों को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। गुरुवार सुबह भी डॉक्टरों ने चारों नवजातों के स्वास्थ्य की समीक्षा की।

24 हजार प्रसव में आता है ऐसा एक मामला

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह का मामला लगभग 24 हजार प्रसव में एक बार देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ के जनाना अस्पताल में उनके कार्यकाल के दौरान यह पहला मामला है, जिसमें एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल मां और चारों नवजात स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

Advertisement

‘भगवान ने उम्मीद से ज्यादा खुशियां दीं’

अरुण और ज्योति की शादी साल 2019 में हुई थी। इस डिलीवरी से पहले भी उनका 5 साल का बेटा हर्ष है। यह ज्योति की दूसरी डिलीवरी है। नवजातों के पिता अरुण कश्यप जनाना अस्पताल में ही कंप्यूटर ऑपरेटर है। बच्चों के पिता अरुण कश्यप ने खुशी जताते हुए कहा, “यह सब भगवान की मर्जी है। मैंने तो एक बेटी की ही उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने मुझे तीन बेटियां और एक बेटा दिया है। जो भी दिया है, उसकी खुशी है।” चार बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही परिजनों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।