Loading...

ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा से दिया था इस्तीफा

ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा से दिया था इस्तीफा

Follow us

Share

Former TMC Rajya Sabha MP Join BJP :  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वालों में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं। तीनों नेताओं ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?

इस अवसर पर राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, 34 साल तक वाम मोर्चे का शासन रहा, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस की सरकार आई। इतने लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में जो राजनीति चली, उसने हमारे संघीय ढांचे को नकारा और उसे चुनौती दी। केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने के बजाय टकराव का रास्ता अपनाया गया, जिसके कारण विकास पूरी तरह रुक गया। ऐसे माहौल में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए तीन सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था। पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।