Loading...

iPhone से भी महंगा BSNL का Satellite Phone, जानें आखिर क्या है इसकी खासियत

iPhone से भी महंगा BSNL का Satellite Phone, जानें आखिर क्या है इसकी खासियत

Follow us

Share

BSNL Satellite Phone: नई दिल्ली। देश में डिजिटल तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है और कंपनियां लगातार नए-नए स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं। इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक ऐसा सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे iPhone 17, iPhone 17 Pro और Samsung Galaxy S26 Ultra से भी ज्यादा है। बीएसएनएल के सामान्य से दिखाने वाले इस फोन की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है। आखिर इस फोन में ऐसा क्या खास है, जो ये इतना महंगा है। इसके बारें में बताते हैं।

खास जरूरतों के लिए तैयार किया ये फोन

दरअसल, यह कोई सामान्य स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि खास जरूरतों के लिए तैयार किया गया सैटेलाइट फोन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे काम करने के लिए मोबाइल टावर या सामान्य सिम नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती। यह सीधे सैटेलाइट से जुड़कर कॉलिंग की सुविधा देता है। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों, समुद्र, आपदा प्रभावित इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर भी इससे आसानी से बातचीत की जा सकती है।

बीएसएनएल का यह फोन आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों, आपदा राहत टीमों, सरकारी विभागों, वैज्ञानिकों, पर्वतारोहियों और ऐसे लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें अक्सर नेटवर्क से दूर इलाकों में काम करना पड़ता है। बीएसएनल के इस फोन को लेकर टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) से साफ तौर पर कहा है कि इजाजत मिलने के बाद ही यूजर्स या संस्थाएं इस सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। BSNL का यह सैटेलाइट फोन उन परिस्थितियों में भी संचार बनाए रखने में मदद करेगा, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो जाता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखना पहले के मुकाबले काफी आसान होगा।

Advertisement

सैटेलाइट फोन से कैसे होगा फायदा?

आप चलते-फिरते कम्युनिकेशन नेटवर्क से जुड़ सकते हैं, यहां तक कि उन इलाकों में भी जहां जमीनी नेटवर्क नहीं होते। आप कहीं भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सपोर्ट पा सकते हैं। बीएसएनएल सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने पर यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। सैटेलाइट नेटवर्क उन क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच सकते।

BSNL सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपए

बीएसएनएल ने इस फोन की कीमत टैक्स सहित 1,34,166 रुपए रखी गई है। इस फोन को कीमत के लिहाज से देखा जाए तो ये फोन Apple iPhone 17, iPhone 17 Pro और Samsung के लेटेस्ट Galaxy S26 Ultra से भी महंगा है। लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह इसमें इस्तेमाल की गई सैटेलाइट तकनीक है। इस सैटेलाइट फोन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी BSNL ऑफ़िस जा सकते हैं या फिर ज्यादा जानकारी के लिए, आप 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं। BSNL ने एक पोस्ट में कहा है कि यह डिफेंस, समुद्री कामों, आपदा के समय मदद, माइनिंग, दूर-दराज के इलाकों में काम, तीर्थयात्रियों और एडवेंचर ट्रैवल के लिए बहुत अच्छा है।

BSNL का सैटेलाइट फोन मजबूत और टिकाऊ है। हालांकि, यदि आप सैटेलाइट फोन की तलाश में हैं, तो यह आपको भारत में इतनी आसानी से नहीं मिलेगा। भारत सरकार किसी को भी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल ऐसे ही करने की इजाजत नहीं देती है। BSNL ने करीब 99,000 साइट्स लॉन्च की हैं और यूजर्स को 4G सर्विस देने के लिए उन्हें शुरू भी कर दिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।