Loading...

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, दम घुटने से एक की मौत, 100 के करीब घायल, भारी बारिश के बीच लाखों लोग मौजूद

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, दम घुटने से एक की मौत, 100 के करीब घायल, भारी बारिश के बीच लाखों लोग मौजूद

Follow us

Share

पुरी। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Puri Rath Yatra)  के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को रथयात्रा शुरू होते ही भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।

यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से उसे तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच और भी कई लोगों के घायल होने की आशंका है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले शाम 5.05 बजे जगन्नाथ मुख्य मंदिर से शुरू हुई। तेज बारिश के बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं। यात्रा मुख्य मंदिर से 3 किलोमीटर दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भारी भीड़ के कारण अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु गिर पड़े और अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया। प्रशासन ने स्थिति पर जल्द काबू पाने का दावा किया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।