Loading...

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, बीटा वर्जन में सभी श्रेणियों की सीटें दिखेंगी एकसाथ, रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, बीटा वर्जन में सभी श्रेणियों की सीटें दिखेंगी एकसाथ, रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट

Follow us

Share

IRCTC New Website Launced: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस अपग्रेड का मुख्य मकसद हर दिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और तेज बनाना है। इस बीटा वर्जन के जरिए यात्री वेबसाइट के नए डिजाइन और फीचर्स का अनुभव कर सकेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे। नई वेबसाइट का बीटा वर्जन https://www.irctc.co.in/eticket/ पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक दिया गया है।

MNIT के छात्रों के सुझावों से तैयार हुई नई वेबसाइट

रेल मंत्रालय के मुताबिक, वेबसाइट में किए गए कई अहम सुधार MNIT, जयपुर के छात्रों के सुझाव पर हुए हैं। पिछले दिनों जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों को कई सुझाव दिए थे। जिसके बाद छात्रों को वेबसाइट के डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया था। बता दें कि IRCTC की मौजूदा वेबसाइट साल 2002 में शुरू हुई थी और वर्तमान में इस पर प्रतिदिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग होती है।

नई वेबसाइट में क्या होगा खास?

रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए नई वेबसाइट को ज्यादा आसान, तेज और यूजर्सफ्रेंडली बनाया गया है। बीटा वर्जन में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। जैसे-

Advertisement

बेहतर इंटरफेस: अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान गैर जरूरी कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को हटाया गया है।

सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता: अब यूजर्स को अलग-अलग क्लास जैसे- स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च नहीं करना होगा। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी।

तेज टिकट बुकिंग: टिकट बुक करने की प्रक्रिया में स्टेप्स की संख्या भी कम की गई है, जिससे चेकआउट पहले से और तेज होगा।

दोबारा बुकिंग आसान: यात्रियों की सेव की गई जानकारी पहले से मौजूद रहेगी, जिससे बार-बार अपना डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि बीटा वर्जन का ये मकसद है कि यात्रियों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त करना है, ताकि फाइनल एडिशन को और बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर वेबसाइट में आगामी अपडेट भी किए जाएंगे, जिससे यूजर्स का अनुभव बेहतर हो सकेगा।

जल्द आएगा नया यात्री आरक्षण प्रणाली

इसके अलावा रेलवे समानांतर रूप से अपने यात्री आरक्षण प्रणाली (Passenger Reservation Engine) का भी आधुनिकीकरण कर रहा है, क्योंकि यही सिस्टम अलग अलग ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को संचालित करता है और इसे भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि नई IRCTC वेबसाइट और नया यात्री आरक्षण प्रणाली पूरी तरह एकीकृत होने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा तेज, आसान और आधुनिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग का अनुभव मिलेगा। इसके लिए पूरे तरीके से रूप से काम करने वाला नया IRCTC पोर्टल अगले कुछ हफ्ते में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने सभी यूजर्स से नई वेबसाइट का इस्तेमाल करने और अपने सुझाव साझा करने की अपील की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।