Loading...

देशभर में आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

देशभर में आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

Follow us

Share

IMD Weather Update In India : नई दिल्ली/जयपुर। देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून का कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देश में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 सिस्टम एक्टिव है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है। वहीं, गुजरात में भारी बारिश के बाद भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। प्रशासन ने 2000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर, मौसम विभाग ने यूपी में 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

गुजरात के तापी जिले के व्यारा में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। तालाब से पानी छोड़े जाने और मिंढोला नदी के उफान पर आने से निचले इलाके में पानी भर गया, जिससे शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने मध्य गुजरात के 3 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं 11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

असम में जल प्रलय जैसी स्थिति

वहीं असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है। असम में 11 जिलों में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि सेना, वायु सेना और अन्य एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं, साथ ही दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूपी में 10 नदियां उफान पर

उत्तरप्रदेश में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बारिश के चलते लखीमपुर खीरी में 2-3 गांव टापू बन गए हैं। उधर, गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement

राजस्थान में दो दिन से तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में दो दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण सोम और माही नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। गुरुवार को डूंगरपुर, उदयपुर, डीडवाना-कुचामन सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के चलते प्रशासन ने गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।