Loading...

Ketan Murder Case: विग और हकलाने की वजह से हुई केतन की हत्या! पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, क्या शादी से पहले मंगेतर से नाराज थी सिया!

Ketan Murder Case: विग और हकलाने की वजह से हुई केतन की हत्या! पुणे मर्डर केस में नया खुलासा, क्या शादी से पहले मंगेतर से नाराज थी सिया!

Follow us

Share

Ketan Murder Case: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहगढ़ फोर्ट पर हुई केतन विशाल अग्रवाल (26) की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। केतन की हत्या के मामले में अब विग एंगल सामने आया है। पुलिस के सामने हत्या की आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने अब एक और बड़ा खुलासा कर दिया है, जिससे जांच कर रही टीम भी हैरान है। सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था। यह बात सिया को पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। सिया ने दावा किया है कि यही वजह थी कि उसने आरोपी चेतन के साथ रिश्ता बनाया और साजिश करके केतन की हत्या करवा दी। पुलिस को पूछताछ में सिया गोयल ने यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था। केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे। पहला यह कि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी। दूसरा, केतन के सिर पर कम बाल थे और तीसरा कारण था कि केतन हकलाता था।

शादी से मना कर के परिवार वालों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी सिया

पुलिस ने जब सिया से सवाल किया कि उसने कभी अपने परिवार को यह क्यों नहीं कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती? जवाब में सिया ने पुलिस को बताया कि यह कह कर वह घरवालों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। इसके बजाय उसे केतन की हत्या करने का प्लान आसान लगा। सिया का प्लान था कि वह केतन की हत्या कर देगी। वह ट्रेकिंग के दौरान नीचे गिर जाएगा। उसकी मौत हो जाएगी। इसपर कोई कभी सवाल भी नहीं उठाएगा क्योंकि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं हैं। किसी को शक ही नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें :- 17 करोड़ की शादी रचाने वाला दूल्हा बना हत्या का शिकार, पुलिस जांच में खुली परतें

नए बयान के साथ और उलझता जा रहा है यह मामला

वहीं केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया कि शादी तय होने से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को बता दिया था कि उनका बेटा सिर पर छोटा-सा विग पैच इस्तेमाल करता है। विशाल अग्रवाल ने यह भी कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार लोहागढ़ ट्रेक पर जाने की इच्छा सिया गोयल की थी। हालांकि इस मामले में सिया के पिता का दावा अलग है। प्रवीण गोयल ने कहा कि सिया ने मुझे खुद ही कहा था कि इस लड़के से मेरा रिश्ता करवा दीजिए। केतन ने ही सिया को फोन कर लोहगढ़ किला जाने के लिए कहा था। वही कार लेकर आया था। केतन सिया एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक बार तो केतन सुबह 4 बजे ही सिया से मिलने घर आ गया था। वहीं सिया की मां पूजा गोयल उनका कहना है कि घटना से एक रात पहले हुई वीडियो कॉल और चैट में सिया ने कहा था कि वह ट्रैक पर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन केतन और उसकी मां उसे जाने के लिए मना रहे थे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें :- प्लान A फेल हुआ, प्लान B में मार डाला, सिया ने मंगेतर केतन की हत्या के लिए रची थी साजिश

हत्याकांड में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे सिया और चेतन

केतन मर्डर केस में उसकी मंगेतर सिया और सिया के लवर चेतन को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन चौधरी ने एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने बुधवार को दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों का रवैया बदला हुआ था। चेतन ने पुलिस से कहा कि वह सिया के साथ भागना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। पूरा प्लान सिया ने ही बनाया था। वहीं सिया ने कहा कि हत्या का आइडिया चेतन का था। 14 जून को पहली बार केतन को मारने की कोशिश नाकाम रही थी, तब चेतन उसके सामने रोया था। हालांकि जांच अधिकारियों ने कहा कि ये आरोपियों की डिफेंस स्ट्रेटेजी हो सकती है।

गिरफ्तारी के बाद से कोई सिया गोयल से मिलने नहीं आया

लोनावाला ग्रामीण पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद से सिया गोयल से मिलने कोई नहीं आया। आमतौर पर कोई ना कोई परिवार का आ ही जाता है, लेकिन इस मामले में सिया से मिलने अब तक कोई पहुंचा नहीं है। सिया के घर पर उसके माता-पिता और भाई रहते हैं। तीनों में से कोई भी सिया की जानकारी लेने थाने नहीं आया। वहीं, चेतन के घर से उसके पिता अपडेट लेने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे।

यह खबर भी पढ़ें :- प्यार, साजिश और मौत…केतन अग्रवाल की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ रची, पुणे मर्डर केस की पूरी कहानी

डमी बॉडी के जरिए मर्डर सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे ग्रामीण पुलिस लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी, ताकि यह समझा जा सके कि आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने हत्या कैसे की। वारदात के समय आरोपियों की पोजिशन और हमले के तरीके (ट्रैजेक्टरी) का पता लगाने के लिए एक डमी बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी सबूत परिस्थितिजन्य हैं और हर छोटी-बड़ी बात की जांच की जा रही है। क्राइम सीन को फिर से बनाने का समय अभी तय नहीं किया गया है।

सिया गोयल के भाई से पूछताछ

लोनावाला ग्रामीण पुलिस सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ कर रही है। सिया गोयल ने क्या कभी केतन से शादी को लेकर आनाकानी की थी या नहीं? सिया ने घरवालों को क्या कुछ बताया था? हर एंगल से पूछताछ के लिए सिया के भाई को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।