Loading...

CWG 2026: कौन है ऋषिकांत सिंह, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया रिकॉर्ड

CWG 2026: कौन है ऋषिकांत सिंह, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया रिकॉर्ड

Follow us

Share

CWG 2026 : Who Is Chananambam Rishikanta Singh: नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ऋषिकांत सिंह चानमबम ने पुरुषों के 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश को दूसरा मेडल दिलाया। अपने डेब्यू कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकां ने कुल 264 किग्रा (121+143) वजन उठाया। स्वर्ण पदक की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्होंने आखिरी प्रयास में 151 किग्रा उठाकर बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन क्लीन एंड जर्क में वह सफल नहीं हो सके। इसका फायदा मलेशिया के अनिक कासदान को मिला, जिन्होंने कुल 273 किग्रा (121+152) वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं केन्या के जोशुआ मबोया ने 255 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता।

दो असफल प्रयास, फिर भी पोडियम पर तिरंगा

मणिपुर के इस युवा भारोत्तोलक ने स्नैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे प्रयास में उन्होंने 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उनका कुल वजन 264 किलोग्राम (121+143) रहा, जिसने उन्हें रजत पदक दिला दिया। मलयेशिया के मोहम्मद अनिक ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम उठाकर कुल 273 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन- तीनों में राष्ट्रमंडल खेलों के नए रिकॉर्ड भी बनाए। भारत के लिए यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा पदक रहा। इससे पहले पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

CWG 2026: कौन है ऋषिकांत सिंह

मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के रहने वाले ऋषिकांत सिंह ने इंडियन आर्मी के स्पोर्ट्स सेटअप में ट्रेनिंग की है और भारत के सबसे भरोसेमंद हल्के वजन वाले लिफ्टर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 2025 में अहमदाबाद में जीता गया उनका गोल्ड मेडल, जिसमें उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। उनके करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन था और इससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी वापसी पक्की हो गई थी।

करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस

ऋषिकांत सिंह का अब तक का सबसे अच्छा कुल स्कोर 271 किलोग्राम (120 किलोग्राम स्नैच + 151 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में बना था।

Advertisement

साल 2022 में ऋषिकांत सिंह ने किया था डेब्यू

ऋषिकांत सिंह ने बर्मिंघम 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना डेब्यू किया था। अब वे ग्लासगो 2026 में 60 किलोग्राम वर्ग में अपनी वेट कैटेगरी के मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन के तौर पर वापसी कर रहे हैं।

CWG 2026: ऋषिकांत सिंह ने किया बेहतर परफॉर्मेंस

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने 2025 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पुरुषों की 60kg कैटेगरी में कुल 269kg वजन उठाकर 11वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की थी। 2024 नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में, 61kg कैटेगरी में खेलते हुए उन्होंने 124kg का नेशनल स्नैच रिकॉर्ड बनाया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।