दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर वक़्फ़ जायदादों के रजिस्ट्रेशन में मदद करेगी
संशोधित वक़्फ़ अधिनियम 2025 के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख (6 दिसंबर 2025) निकलने के बाद परेशान वक़्फ़ कमेटियों की मदद के लिए 'दी बार एसोसिएशन वक़्फ़ जयपुर' आगे आई है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे नि:शुल्क कैम्प लगाएंगे और राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण में तारीख बढ़ाने के लिए याचिका दायर करेंगे। महासचिव मोहम्मद असलम खान ने बताया कि यह सारी कानूनी सहायता मुतवल्लियों को मुफ्त दी जाएगी। Read More
