Loading...

राजस्थान

पाली

पाली में 1500वां ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जुलूस नाड़ी मोहल्ला से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लौटकर वहीं समाप्त हुआ। मुस्लिम समाज के सदस्यों और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। मोहल्लों और घरों की सजावट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में पैग़ाम अमन, इंसानियत और गरीबों के हक़ की शिक्षा का दिया गया। Read More

प्यार मोहब्बत और आपसी भाईचारा की एक खुबसूरत विदाई एवं सम्मान

लाडनूं

लाडनूं के चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी साहब के सम्मान में बासनी में भव्य प्रोग्राम आयोजित किया गया। उनके 50 साल की इमामत सेवा के लिए तीनों मोहल्लों के लोगों ने 31,50,786 रुपए का नजराना पेश किया। इस अवसर पर औलमा, मुफ्तीयाने कराम, अहले सुन्नत, जमात लाडनूं के सादात और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। बासनी और आसपास के इलाकों के लोगों ने अपनी मुहब्बत और आदर का…

अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों किया निरीक्षण

बारां

अंता विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को अंता क्षेत्र के प्रमुख मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान के महत्व पर जोर दिया और लोगों से जागरूक भागीदारी की अपील की। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

default-image

बारां शहर में अकीदत व सादगी के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बारां

बारां में जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शुक्रवार को मेला ग्राउंड से बाबा फूल पीर साहब की दरगाह तक निकाला गया। शहर काजी अब्दुल कय्यूम, मौलाना समीर रजा और खजांची इरफान खान अशरफी की अगुवाई में लोग सफेद कुर्ता-पजामा और टोपी पहनकर शामिल हुए। बच्चों ने "देखो मेरे नबी की शान बच्चा बच्चा है कुर्बान" जैसे नारे लगाए। रास्ते में फूल बरसाए गए और पानी व तबर्रुक वितरित किया गया। जलसे में…

हाड़ौती के प्रसिद्ध डोल मेले में लगा इस्लाम दर्शन केंद्र

बारां

बारां के हाड़ौती डोल मेले में जमात-ए-इस्लामी हिन्द की बारां इकाई ने 'इस्लाम दर्शन केंद्र' स्टॉल लगाया। यह केंद्र पिछले दस वर्षों से मेले में लोगों को इस्लाम के पैगाम और शांति संदेश से परिचित कराता आ रहा है। स्टॉल पर कुरान मजीद, पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.व.) की जीवनी और इस्लामिक जीवनशैली पर कई किताबें व फ्री फोल्डर उपलब्ध हैं। प्रतिदिन विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग यहां इस्लाम की जानकारी…

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में बाँटे फल

कोटा

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें वर्षगाँठ पर कोटा एम बी एस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और पानी की बॉटल्स वितरित की। अरशद अंसारी ने बताया कि यह परंपरा हर साल पैगंबर साहब के जन्मदिन पर निभाई जाती है। सीनियर एडवोकेट जाकिर हुसैन, आमिर रजा, मुस्तनिर, हिलाल, सादिक और मदरसे के छात्र भी इस नेक काम में शामिल हुए। इस अवसर पर इंसानियत, मोहब्बत और…

default-image

प्रभारी सचिव ने किया फसल खराबा और गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण

बारां

बारां में जिला प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा ने अन्ता तहसील के विभिन्न गांवों में फसल खराबा और गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलों की स्थिति देखी और किसानों को राहत का आश्वासन दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गिरदावरी कार्य पारदर्शी और ईमानदारी से किया जाए।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

कोटा

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) की राजस्थान स्टेट कमेटी की बैठक कोटा में आयोजित हुई। बैठक में हालिया धर्मांतरण विरोधी विधेयक, पुलिस भर्ती में अनियमितताओं और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिवों का भी अभिनंदन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रमुख नेता उपस्थित थे।

संस्थागत भ्रष्टाचार की देन है झालावाड़ के पीपलोदी का हादसा

झालावाड़

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। नरेश मीणा, जिन्होंने पीपलोदी हादसे के पीड़ितों के लिए इंसाफ और मुआवजे की मांग की थी, एक महीने 10 दिन जेल में रहने के बाद रिहा हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रदर्शन और आंदोलन में उनकी कोई गलती नहीं थी। मीणा ने आरोप लगाया कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया। उन्होंने मृतकों के लिए कम से कम 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर जोर दिया…

default-image

भंवरगढ़ कस्बे की मस्जिद में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त का संग्रहण

भंवरगढ़

भंवरगढ़ कस्बे की जामा मस्जिद में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें कस्बे और आसपास के गांवों के युवाओं ने भाग लिया। हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनते हुए हिन्दू युवाओं और महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। शिविर का आयोजन सफल रहा और रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।

1 75 76 77 78 79 308