Loading...

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में बाँटे फल

कोटा

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका)। 1500वां ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने इंसानियत और रहमत के रूप में मनाया। नयापुरा एम बी एस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं पानी की बॉटल्स वितरित कर उनके दिलों में खुशी पहुँचाई गई। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के जिम्मेदार अरशद अंसारी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर साल गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर फल जरूरतमंदों को तकसीम किए जाते है। इस बार पैगम्बर मोहम्मद साहब का 1500वा जन्मदिन हे इस मौके पर मरीजों और जरूरतमंदों को फल और पानी की बोतले वितरीत किए गए। उन्होंने अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी सेहतमंदी की दुआ की और मोहब्बत व भाईचारे का संदेश दिया। सीनियर एडवोकेट जाकिर हुसैन एवं आमिर रजा ने बताया कि  ईद मिलादुन्नबी का असल पैग़ाम यही है कि इंसानियत की सेवा की जाए, दुखियों का सहारा बना जाए और हर दिल में मोहब्बत के फूल खिलाए जाएँ। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट जाकिर हुसैन, आमिर रजा, मुस्तनिर, हिलाल, सादिक और मदरसे के स्टूडेंट्स ने भी इस नेक काम में हिस्सा लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।