Loading...

बारां शहर में अकीदत व सादगी के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बारां

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)। जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मेला ग्राउंड, बाबा फूल पीर साहब की दरगाह से शहर काजी अब्दुल कय्यूम साहब, जुलूस के सदर मौलाना समीर रजा, सरपरस्त सलाम कादरी, खजांची इरफान खान अशरफी की अगुवाई में निकाला गया। मर्कजी तंज़ीम अहले सुन्नत के पूर्व सदर मोहम्मद आबिद देशवाली  ने बताया कि ये जुलूस पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सललल्लाहो अलैहि वसल्लम की योमें विलादत (पेदाईश) की खुशी में निकाला जाता है। जुलूस मेला मैदान से शुरू होकर मांगरोल दरवाजा, शोपुरियांन मस्जिद, तालाब पाड़ा, अंजुमन चौराहा, भाईजान के मकान के पास होते हुए धर्मादा चौराहा, प्रताप चोक होते हुए कोतवाली थाने के समीप दरगाह बाबा मर्दान गैब साहब के यहां जलसे में तब्दील हो गया। जुलूस में श्रमिक कॉलोनी, आतर का बाग, नयापुरा, लंका कॉलोनी, सरस की टोडी आदि मदरसे के छोटे-छोटे बच्चे “देखो मेरे नबी की शान बच्चा बच्चा है कुर्बान” आदि के नारे लगाते हुऐ चल रहे थे, बड़ी तादाद में लोग सफेद कुर्ता, पजामा, टोपी के साथ जुलूस में शरीक हुऐ। जुलूस का अंजुमन कमेटी, पठान वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न संस्थाओं ओर संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया, रास्ते में जगह-जगह पानी की छबीले, बिरयानी सहित अलग-अलग तरह का तबर्रुक जुलूस में उपस्थित बच्चों ओर बढ़ों में तकसीम किया गया। बाबा मरदान गैब साहब की दरगाह के बाहर चौक में जलसे में हम्द व नात पढ़ी गई हुज़ूर की सीरत के बारे में बताया गया। जलसे में शहर काजी अब्दुल कय्यूम साहब, अब्दुल मतीन, एडवोकेट फिरोज खान, सरपरस्त सलाम कादरी, खजांची इरफान खान अशरफी, सेकेट्री जावेद भाई, हाफिज मोहम्मद अय्यूब रिज़वी, मोहम्मद आफाक सहारा, पूर्व सदर मोहम्मद आबिद देशवाली, रईसुद्दीन शेख, मुन्ना बाबा, अशफाक मयूर, अफसर राईन, फिरोज अली उर्फ बबलू सर्राफ, कदीर मिर्जा, जोई अलिफ़ अंसारी, समीर मयूर राईन सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में शहर काजी अब्दुल कय्यूम साहब, सदर मौलाना समीर रजा ओर इरफान खान अशरफी ने जुलूस को कामयाब बनाने के लिए कमेटी के तमाम सदस्यों सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त  किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।