Loading...

पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ.व. के 1500 वे जन्मोत्सव पर पाली में “नबी की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” सहित कई नारे गूंज उठे

पाली

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली (रॉयल पत्रिका)। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सुबह से ही नाड़ी मोहल्ला में ट्रेक्टर, खुली जीप, बाइक पर सवार होकर मुस्लिमजन पहुचे। जहाँ सर्वप्रथम पाली के आइमा-ए-मसजिद एवं मुफ़्ती ज़ाकिर हुसैन नईमी (यूपी) ने अपने बयान तकरीर में तमाम आलम-ए-इंसानियत को ईद-ए-मिलादुन्नबी मुबारकबाद देते हुए कहा कि मोहम्मद साहब ने इंसानियत के लिये रहमत, हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.) ने पूरी दुनिया में अमन, बराबरी और ग़रीबों की हिमायत का पैग़ाम दिया। औरतों को उनके हक़ दिलाये और बहुत सी सामाजिक बुराइयों को दूर करके एक मुकम्मल निज़ाम-ए-हयात अता किया। कार्यक्रम में ईद मिलादुन्नबी पर मोहल्लों में सजावट एवं विभिन्न झांकियों में प्रथम इंदिरा कॉलोनी तथा खरादियो की गली, द्वितीय बुसी गली एवं तृतीय स्थान अरान अली डायर नाड़ी मोहल्ला को,  मोहल्ला सजावट में जंगीवाड़ा चौक प्रथम, द्वितीय सिपाहियों का बास, तृतीय छिपो का हेटला बास जाकिर हुसैन रोड़, मकान सजावट में अबरार हुसैन प्यारा चौक को अंजुमन सीरतुन्नबी के सदर हाजी मोहम्मद रफिक गौरी ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। यह जानकारी देते हुए अंजुमन सीरतुन्नबी के प्रवक्ता आमीन अली रंगरेज़ ने बताया कि जुलूस नाड़ी मोहल्ला मिलाद चोक से  रवाना होकर केरिया दरवाजा, बादशाह का झंडा, गजानन्द मार्ग, जंगीवाड़ा, नवलखा रोड, प्यारा चोक, रुई कटला, उदयपुरिया बाजार, सर्राफा बाजार, बादशाह झण्डा होते हुए पुनः नाड़ी मोहल्ला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रास्ते मे अंजुमन सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों एवं जुलूस का विभिन समाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर एवं सर्राफा बाजार में हिन्दू समुदाय के पाली अधिकमास परिक्रमा संघ द्वारा स्वागत किया गया। जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफ़ीक गौरी, मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, विधायक भीमराज भाटी, हाजी महबूब टी, सय्यद रमज़ान, सेकेट्री सईद अंसारी, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज़, इंसाफ सोलंकी, मेहबूब खिंवाड़ा, यूसुफ असरफी, शकील अहमद नागोरी,  इस्माईल खान छिपा, फरीद खान छिपा, मकसूद चुड़ीगर,  हसन भाटी,  हाजी इसराइल खत्री, जावेद जिलानी सहित दर्जनों सदस्यो ने सहयोग दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।