Loading...

राजस्थान

जोधपुर

जोधपुर में ईद मीलादुन्नबी का जश्न रूहानी माहौल में मनाया गया। इस मौके पर उलेमाओं ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल हुए और सामूहिक नमाज अदा की गई। Read More

सीकर में अमरसरिया मनिहार बिरादरी का सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

सीकर में मनिहार विकास समिति द्वारा अमरसरिया मनिहार बिरादरी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 80 मेधावी छात्रों को नगद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12वीं और 10वीं कक्षा के टॉपर्स को विशेष नकद पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाना था।

घग्घर में अधिक पानी की आवक के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में घग्घर नदी में पानी की अधिक आवक के चलते जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव व एसपी हरी शंकर ने तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करने की अपील की।

default-image

गीतांजली हॉस्पिटल– मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

उदयपुर

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग ने महिला स्वास्थ्य और निःशुल्क प्रसव सेवाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की अहमियत बताई और बताया कि निःशुल्क डिलीवरी सेवाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

1500वीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जोधपुर

1500वीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जोधपुर में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 125 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में हिन्दू-मुस्लिम युवाओं, महिलाओं और आमजन ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान प्रदान किया गया। रक्तदान जागरूकता के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ में लोडिंग टैक्सी चालक अफजल का नाम निकला और उन्हें मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का…

चलती ट्रेन में ‌बुजुर्ग का शुगर लेवल हुआ लो 

चूरू

चूरू रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-दिल्ली ट्रेन में बुजुर्ग भल्लेराम (65) का शुगर लेवल लो हो गया। एक युवक ने उन्हें बाइक पर बैठाकर तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज किया और बुजुर्ग की हालत अब स्थिर है।

default-image

जिले में बाल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक

झुंझुनू

झुंझुनू में न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग और मंत्री अविनाश गहलोत ने बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर बच्चों के सर्वांगीण विकास की समीक्षा की। किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक यादगार के साथ निकाला

चूरू

चूरू (रॉयल पत्रिका) – पैगंबर इस्लाम के 1500वें जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर अहले सुन्नत और जमात की ओर से वार्षिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शहर इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी के नेतृत्व में नया सड़क, स्टेशन रोड और पुरानी सड़क होते हुए जुलूस मदरसा मदीना तक पहुँचा।

रकमा द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में चूरू से मोहम्मद अली पठान को सम्मानित किया

चूरू

चूरू के गोयनका टाउन हॉल में राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन की तरफ से प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले भर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और अल्पसंख्यक बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच दी गई। रॉयल पत्रिका के ब्यूरो चीफ मोहम्मद अली पठान को पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष सम्मान मिला।

default-image

गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा” वर्ल्ड हार्ट डे” जागरूकता माह की शुरुआत

उदयपुर

उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल ने वर्ल्ड हार्ट डे जागरूकता माह की शुरुआत की। डॉ. रोहिन के. सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों को दिल स्वस्थ रखने के उपाय बताए और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में निःशुल्क बीपी और शुगर जांच भी हुई, साथ ही सुंदर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1 74 75 76 77 78 308