Loading...

पुलिस थाना गलतागेट द्वारा सरकारी स्कूल में नकबजनी की वारदात का खुलासा

जयपुर

Follow us

Share

प्रकरण दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के अन्दर ही नकबजनी की वारदात का खुलासा

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गालव नगर गणेशपुरी गलता गेट के प्रिंसिपल लालचंद मीणा की ओर से 4 सितंबर 2025 को गलता गेट थाने में विद्यालय से एलईडी चोरी की शिकायत दी गई उच्च अधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए हरि शंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में उदय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। नकबजनी की वारदात का खुलासा करने तथा मुल्जिमानो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर उदय सिंह पुलिस निरीक्षक द्वारा घटना की गंम्भीरता को देखते हुये मुल्जिमानो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास दर्जनों सीसीटीवी कैमरे चैक किय गये अथक प्रयासों से प्रकरण दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के अन्दर वारदात का खुलासा करते हुये मुल्जिम सुभम गंगवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में अभियुक्त के साथी मोंटी सिंह तथा गोपी की तलाश जारी है। नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सुभम गंगवाल पुत्र श्री राधेश्याम गंगवाल उम्र 20 साल जाति खटीक निवासी सर्वे नंबर 552, गणेशपुरी कच्ची बस्ती, गैस गोदाम के पास, थाना गलतागेट जयपुर तरीका वारदात- मुल्जिमान नशे की लत को पुरा करने के लिये रात्रि के समय सुने मकान, स्कूल आदि जगहो की रैकी करते है तथा मकान के ताले तोड कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। तीनों आरोपीयान सुभम गंगवाल, मोंटी सिंह व गोपी ने मिलकर गणेशपुरी स्थित सरकारी स्कूल की रैकी करके अलग अलग वार को कमरो के ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मुल्जिम सुभम गंगवाल स्कूल के बाहर दिवार के पास खड़े होकर निगरानी करता है तथा आरोपी मोंटी सिंह व गोपी सरकारी स्कूल के अन्दर कमरो के ताले तोडकर कमरों के अन्दर से दो एलईडी चोरी कर लेते।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।