Loading...

मारपीट और धमकी का मामला, आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। लालकोठी थाना क्षेत्र स्थित सिपाहियान कॉलोनी में एक दुकानदार के नाबालिग बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता गफ्फार खान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 सितंबर की शाम लगभग चार बजे उनका 15 वर्षीय बेटा फैजान दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान शाकिर और साजिद उर्फ आशु दुकान पर आए और फैजान से मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों ने फैजान का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उसे दुकान के पास गली में खींच ले गए। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने किसी तरह फैजान को बचाया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर फैजान का बड़ा भाई जावेद उसे लेकर लालकोठी थाने जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उनका पीछा किया और दोनों भाइयों को फिर से पकड़कर मारपीट की। इसमें जावेद भी घायल हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने एलानिया धमकी दी कि वे फैजान और जावेद को दोबारा जान से मार देंगे। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जुगल किशोर को सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।