Loading...

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान का सहप्रभारी नियुक्त किया

दिल्ली

Follow us

Share

दिल्ली/जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश में विस्तार के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान का सहप्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि घनेंद्र भारद्वाज के अनुभव से राजस्थान में संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी तथा निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी को मजबूत दिशा मिलेगी। “अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी से पूरा प्रदेश और देश त्रस्त है। अगले 2-3 दिन में जयपुर पहुंचकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर कार्य प्रारंभ करूंगा। भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जाएगा।” प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं देवेंद्र शास्त्री, अभिषेक जैन बिट्टू, जुगल किशोर शर्मा, दीपक मिश्रा, कीर्ति पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह, अर्चित गोयल, मुबारक अली, नानकराम खटीक, राजवीर सिंह, सत्यनारायण देवड़ा, शंकर मेघवाल, अविनाश रांका, अजय चौहान, पीयूष यादव, विश्वामित्र बोहरा, बीरेंद्र चौधरी, रमेश विश्नोई सहित सभी ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।