दार-अल-अरक़म पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों द्वारा कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन
जयपुर के दार-अल-अरक़म पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए ब्लू कलर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने वेजिटेबल प्रिंटिंग, गमले की सजावट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। नीले रंग से सजी कक्षाओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजक रहा, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और सृजनात्मकता को निखारने का माध्यम भी बना। Read More
