Loading...

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस का अवैध बरातघर बुलडोजर से ध्वस्त

बरेली

Follow us

Share

बरेली। बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस का बरातघर छह घंटे में चार बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। मकान को जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए। वर्ष 2024 में प्राधिकरण ने पहला नोटिस दिया था। पांच माह पहले ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था। बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले में आवासीय नक्शे पर बनाए गए बरातघर (रजा पैलेस) पर शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के चार बुलडोजर छह घंटे तक गरजते रहे। उसे जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चली। बीडीए के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नफीस को पहला नोटिस दिया गया था। पांच माह पहले ही बरातघर के ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है। 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर जुटी भीड़ जुटाने और पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग का आरोप है। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले में कसाईखाने के पास स्थित रजा पैलेस को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया।

शाम तक बरातघर जमींदोज

किला पुलिस के साथ पीएसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थिति का जायजा लिया। इसके थोड़ी देर बाद जिला प्रशासन और बीडीए की टीम चार बुलडोजरों के साथ पहुंची। बुलडोजर गरजे तो घन लेकर पहुंचे मजदूरों ने भी बरातघर के ऑफिस को गिराना शुरू कर दिया। शाम तक बरातघर जमींदोज हो गया। प्रशासन के अनुसार जखीरा में रजा पैलेस का अवैध निर्माण वक्फ की जमीन पर किया गया है।  जिसके मुतवल्ली शोयेब बेग हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हॉल शोयेब के साथ साझेदारी में बनाया गया था। बवाल के मुख्य आरोपियों में शामिल नफीस को शोयेब का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।