जयपुर: सुमन आरा को मिली पीएचडी की उपाधि, आर्थिक आरक्षण पर किया महत्त्वपूर्ण शोध
जयपुर की सुमन आरा (पत्नी शाहनवाज पड़िहार) को आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर से कानून (Law) में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रो. डॉ. अनिल कौशिक के निर्देशन में "संरक्षणात्मक विभेद: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण" विषय पर अपना शोध पूरा किया। उनके शोध में EWS आरक्षण के संवैधानिक और सामाजिक प्रभावों का विश्लेषण किया गया है, जिसकी विद्वत परिषद ने सराहना की है। Read More
