Loading...

ताज़ातरीन

टोंक

राजकीय सआदत एवं जनाना अस्पताल टोंक में अब पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद 31 अगस्त से यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों के लिए पूरी तरह निःशुल्क कर दी गई है। इस कदम से लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। Read More

सवाई मानसिंह अस्पताल में अंगदान, तीन लोगों को मिला नया जीवन

जयपुर

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 18 वर्षीय रोहन शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला। सड़क हादसे में घायल रोहन को चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। इस कठिन समय में परिजनों ने साहसिक निर्णय लेकर उसकी दोनों किडनी और लिवर दान किए। इस प्रक्रिया में अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमित शाह के खिलाफ रिटायर्ड जजों का अभियान ठीक नहीं- किरेन रिजिजू

नई दिल्ली

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिटायर्ड जजों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है और इससे न्यायाधीशों की वैचारिक झुकाव वाली छवि बनती है। रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।

default-image

राजस्थान के लाल हवलदार इकबाल अली दुश्मनों से लोहा लेते हुए कुपवाड़ा में शहीद

जयपुर

झुंझुनूं जिले के लालपुर गांव के हवलदार इकबाल अली कुपवाड़ा में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया। इकबाल अली 21 ग्रेनेडियर्स में तैनात थे और करीब दो दशक से सेना में सेवा कर रहे थे। शहीद के परिवार में पत्नी, बेटी और मां हैं। कायमखानी समाज की वीर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी जान देश पर…

ट्रंप टैरिफ ने दुश्मन देशो को भी एक मंच पर आने पर मजबूर किया

जयपुर

ट्रंप टैरिफ ने विश्व राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। अमेरिका के दबाव से झुकने के बजाय भारत ने चीन, पाकिस्तान और तुर्की जैसे पड़ोसी देशों से दोस्ती बढ़ाने का फैसला किया है। इससे भारत को आर्थिक फायदे मिल सकते हैं लेकिन घरेलू स्तर पर हिंदुत्व संगठनों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है। मोदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे के साथ-साथ आंतरिक विरोध से भी निपटना होगा।

मुसलमान भारत में इस्लाम की शुरुआत से है और रहेंगा- भागवत

जयपुर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमान भारत में इस्लाम की शुरुआत से ही हैं और रहेंगे। उन्होंने हिंदुओं को मस्जिदों में शिवलिंग ढूंढने से बचने और साथ मिलकर रहने की बात कही। राजनीतिक रूप से इस बयान को बड़ा संकेत माना जा रहा है।

default-image

युवाओं को मिले एजुकेशन और करियर से जुड़े टिप्स: एक्सपर्ट्स ने दी सही गाइडेंस की अहमियत

जयपुर

जयपुर में आयोजित सरोकार कार्यक्रम में शिक्षा और करियर गाइडेंस पर विस्तृत चर्चा हुई। राइट यूएनआई डायरेक्टर दीपक शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मकसद केवल डिग्री तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों को सही दिशा और रोजगार के अवसर देने वाला होना चाहिए। एक्सपर्ट्स ने स्किल्स, करियर काउंसलिंग और नई शिक्षा नीति की अहमियत बताई। साथ ही पेरेंट्स से अपील की गई कि वे बच्चों की रुचि को…

इस्लाम में साफ़-सफ़ाई की अहमियत

Jaipur

इस्लाम में साफ़-सफ़ाई (तहारत) को ईमान का हिस्सा बताया गया है। क़ुरआन और हदीस इंसान को बाहर और भीतर दोनों तरह से पाक रहने की शिक्षा देते हैं। दिल, नफ़्स, ज़बान और जगह की पाकीज़गी ही इंसान को अल्लाह का सच्चा बंदा बनाती है।

नेताओं का भ्रष्टाचार देश के लिए घातक !

Jaipur

राजस्थान के नेताओं पर लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति के गिरते स्तर को उजागर करते हैं। वोट खरीद-फरोख्त, कंपनियों की सांठगांठ, जांच एजेंसियों की निष्क्रियता और जनता की बेबसी लोकतंत्र को तानाशाही की ओर ले जा रही है।

default-image

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ज़रूरत का सामान बांटा। संगठन ने किसानों और गरीब परिवारों को राशन, कंबल और अस्थायी आवास के लिए चद्दरें दीं। मौजीराम पटेल जैसे किसानों की मदद ने भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

1 95 96 97 98 99 213