Loading...

ताज़ातरीन

चूरू

चूरू में मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम की बैठक में तय हुआ कि पैगंबर ए इस्लाम के जन्मदिवस ईद ए मिलादुन्नबी पर 1500वां सालाना जुलूस ए मोहम्मदी बड़े पैमाने पर निकाला जाएगा। यह जुलूस 5 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे मदरसा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मदरसा में संपन्न होगा। इसमें शहर की सभी पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न धर्म समुदायों के लोग अमन और… Read More

शाह बोले- पीएम को जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

गुवाहाटी

असम दौरे पर अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहना निंदनीय है। राहुल से माफी की मांग की और दावा किया कि जितनी गाली दोगे, उतना भाजपा मजबूत होगी।

हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही: चंबा में लैंडस्लाइड से 11 श्रद्धालु मौत के शिकार

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से 5 लोगों की जान गई और कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर…

default-image

पटना में सियासी संग्राम: राहुल गांधी की यात्रा में PM को गाली

पटना

पटना में राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी पर बवाल मच गया। बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने हालात संभाले। अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

जिनपिंग की सीक्रेट चिट्ठी से सुधरे भारत-चीन रिश्ते

नई दिल्ली

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक सीक्रेट चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने अमेरिका की आक्रामक नीतियों और ट्रम्प के टैरिफ संकट से चीन को हो रही परेशानियों का ज़िक्र करते हुए भारत से सहयोग की अपील की। इस बैकडोर कूटनीति ने भारत-चीन रिश्तों को सुधारने का रास्ता खोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे की नींव…

जापान में भारतीय संस्कृति की छटा: गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन से सम्मानित हुए पीएम मोदी

New Dehli

जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत जापानी महिलाओं ने भरतनाट्यम से किया। गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन की गूंज ने माहौल भारतीय संस्कृति से सराबोर कर दिया। प्रवासी भारतीयों ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर मोदी को बधाई दी और “भारत माता की जय” के नारों से उत्साह दिखाया।

default-image

चुनाव आयोग की सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों ने गुरुवार को CPI महासचिव डी. राजा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले 150 दिनों में 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गईं, जिनमें 28,000 से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोग ने कहा कि सभी दलों से संवाद चुनावी व्यवस्था को और मजबूत बनाने…

कोटा के मीट व्यापारीयों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नगर निगम का सीलिंग आदेश निरस्त

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा के मीट व्यापारियों मोहम्मद सलीम, मोहम्मद उमर और इस्लाम कुरैशी को राहत देते हुए नगर निगम दक्षिण का दुकानों को सील करने का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ और ग़ैरक़ानूनी थी। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने नगर निगम की इसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इस फैसले से अन्य व्यापारियों को भी राहत…

गूगल मैप से बंद मार्ग पर चले जाने से वाहन पानी के तेज बहाव में बहा

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के राशमी कस्बे में गूगल मैप से रास्ता खोजते हुए वाहन पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गया। वाहन में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 को स्थानीय युवक अब्दुल जब्बार ने बचाया। 4 की मौत हो गई, 3 शव बरामद हुए और एक की तलाश जारी है।

default-image

SI भर्ती रद्द होने पर सियासी सरगर्मी: बेनीवाल ने नाचकर जताई खुशी

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने चर्चित SI भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया। युवाओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों संग जश्न मनाया, जबकि मंत्री किरोड़ी मीणा ने भर्ती में धांधली के सबूत पेश कर 50% से ज्यादा अभ्यर्थियों को फर्जी बताया। अब नई भर्ती प्रक्रिया होगी।

1 96 97 98 99 100 213