Loading...

ताज़ातरीन

चूरू

राजस्थान के चूरू ज़िले की सामाजिक कार्यकर्ता और 'हमारी ख्वाहिश राजगढ़' की अध्यक्ष रिहाना पठान को 30 जून को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम के. सेवन एंटरटेनमेंट द्वारा होटल रीगल, रिदम होटल्स, जयपुर में आयोजित होगा, जहाँ समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच… Read More

राजवंशी खान महासभा कायमखानी चूरू ‌द्वारा तहसील स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ

चूरू

चूरू में राजवंशी खान महासभा द्वारा तहसील स्तरीय छठा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज की 10 विभिन्न श्रेणियों में 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हकीम उमरदीन खां मोयल ने की, जबकि हाजी जाफर खां चौहान मुख्य अतिथि रहे। शिक्षकों, डॉक्टरों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को माला, शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने…

योग को प्रतिदिन जीवन की दिनचर्या में शामिल कर बने निरोगीः पूर्व सांसद

सांचौर

सांचौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखण्ड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद देवजी पटेल एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाखापट्टनम से प्रसारित योग सत्र का सीधा प्रसारण भी देखा गया। योगाभ्यास के साथ-साथ पौधों का वितरण किया गया। पूर्व सांसद ने योग को रोज़ाना जीवन…

default-image

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने सीलू घाट पर किया नर्मदा पूजन ।

सांचौर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ सांचौर के सीलू गांव में नर्मदा घाट पर नर्मदा पूजन किया और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने माही परियोजना के माध्यम से सांचौर व जालौर में जल संकट के समाधान की योजना बताई। इस दौरान पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में जिला बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया…

बिजली के बिलों में भारी धांधली

पाली

पाली जिले में जोधपुर विद्युत निगम पर उपभोक्ताओं से एक महीने के बिजली बिल के साथ दो महीने का फ्यूल चार्ज वसूलने का आरोप लगाया गया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र व जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि…

जल भराव की समस्याओं को लेकर ‌ नगर पालिका प्रशासन के सामने फाड़ा ज्ञापन – दी चेतावनी

चूरू

रतन नगर (चूरू) में वार्ड नं. 19, 15 व 18 के लोगों ने लंबे समय से हो रही जल भराव की समस्या को लेकर नगरपालिका का घेराव किया। नाराज लोगों ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में ज्ञापन फाड़कर सौंपा और चेतावनी दी कि 5 दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। मोहल्ले में बारिश के दौरान गंदा पानी घरों तक भर जाता है जिससे जनजीवन…

default-image

चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

सोजत

चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सोजत के मरूधर केशरी परिसर में एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाना और जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। डॉ. राजेश गुप्ता और उनकी टीम ने इस शिविर में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

 अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य नईम खान ने सिखायें – स्वास्थ्य उपयोगी ख़ास योगासन

जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी व कर्म योग जीवन ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में ख्यातिप्राप्त योगाचार्य नईम खान ने विद्यार्थियों व स्टाफ को रोग निवारक व इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासनों की प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने पुत्र योगी नाउद खान के साथ हस्त उत्तानासन, शंशाकासन, भुजंगासन, मकरासन, प्राणायाम आदि सिखाए। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष डॉ. जमील काज़मी और अन्य शिक्षकों ने योग के अनुशासन व स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश…

सुकेत का वर्षों पुराना हाट बाजार ना ग्राम पंचायत बदल पाई, ना नगरपालिका बदल पाई बदहाली का शिकार

सुकेत

सुकेत का हाट बाजार वर्षों से व्यापार का केंद्र रहा है, लेकिन आज भी यह बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पहले ग्राम पंचायत और अब नगरपालिका लाखों रुपए टैक्स वसूल रही है, फिर भी न तो बैठने के प्लेटफॉर्म हैं, न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही सफाई व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं। बारिश में व्यापारियों को कीचड़ में दुकान लगानी पड़ती है, जिससे व्यापार पर असर पड़…

default-image

शाहाबाद ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

शाहाबाद

शाहाबाद ब्लॉक में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित जनसमूह को योग शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने प्रातः कालीन बेला में सामूहिक योगाभ्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश देखा-सुना। कार्यक्रम में एसडीएम मुकेश मीणा, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद…

1 149 150 151 152 153 213