Loading...

ताज़ातरीन

सवाई माधोपुर

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणथम्भोर दुर्ग की ऐतिहासिक वादियों में वन, आयुष और पुरातत्व विभागों के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक ओमेन्द्र सिंह और डॉ. पुरुषोत्तम गौतम के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस आयोजन में वन और पुरातत्व विभाग के अधिकारी, ट्रेनीज गाइड्स और अन्य स्टाफ ने भाग लिया। डीएफओ रामानंद भाकर ने योग… Read More

विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 2 करोड़ की लागत के 10 नलकूपों की मिली स्वीकृति

चौमूँ

विधानसभा क्षेत्र चौमूं में पेयजल संकट से राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए नलकूपों की स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के सहयोग से मिली है। इन नलकूपों से क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों में जल आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।

मस्जिद में बिना दहेज के सादगीपूर्ण तरीके से हुआ निकाह

 सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के सूरवाल कस्बे में दो निकाह बिना दहेज और तामझाम के मस्जिद में सादगी से अदा किए गए। न कोई दावत, न बैंड-बाजा। सिर्फ खुतबा और दुआओं के साथ निकाह हुआ। समाज के लोगों ने इस नेक पहल को खूब सराहा और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बताया।

default-image

हज के मुकद्दस सफर से लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का नर्सिंग स्टॉफ ने किया स्वागत

baran

हज 2025 के दौरान मक्का-मदीना में हाजियों की सेवा कर लौटीं नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय बारां में भव्य स्वागत हुआ। नर्सिंग स्टाफ ने बुके देकर उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, स्टूडेंट्स और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

मीर आज़म अली जैदी को मिला अमेरिका की यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट सम्मान

dubai

24 मई को दुबई के रामी ड्रीम होटल में अमेरिका की सीडर ब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध उर्दू विद्वान, इतिहासकार और पत्रकार मीर आज़म अली जैदी को "लीडर्स 2025" के अंतर्गत डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अबू धाबी और दुबई में उर्दू भाषा को बढ़ावा दिया, कई पुस्तकों की रचना की और मुशायरों में सक्रिय भागीदारी निभाई। पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के चलते उन्हें…

पूर्व विधायक रामलाल जी शर्मा के जन्मदिवस पर उप जिला चिकित्सालय चौमूं में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

चौमूं

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को चौमूं के उप जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर अध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों को फल भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआएं की गईं।

default-image

होटल फेडरेशन की तरफ से हाजियों का इस्तकबाल

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में हज यात्रा से लौटे स्थानीय हाजियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। पुराने शहर के निवासी मोईन शेख और मोहम्मद नादिश का स्वागत होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जिला अध्यक्ष काजी एहतशामुद्दीन और मीडिया प्रभारी समीउद्दीन ने किया। होटल व्यापारियों ने इस मौके पर मिलजुल कर हाजियों के पाक सफर की मुबारकबाद पेश की।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हुई नीता सामंतराय

Jaipur

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने सूरत निवासी नीता सामंतराय को डिजीटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। पत्रकारिता, शिक्षा और करियर गाइडेंस में उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

पत्रकार बाबूलाल नागा कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 से होंगे सम्मानित

Jaipur

जोबनेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल नागा को अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11 जुलाई को नागौर जिले की बड़ी खाटू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

default-image

डॉ. मीर आज़म अली जैदी सम्मानित

Jaipur

राजा पार्क, जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में डॉ. मीर आज़म अली जैदी को सेडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

1 151 152 153 154 155 213