Loading...

राजवंशी खान महासभा कायमखानी चूरू ‌द्वारा तहसील स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ

चूरू

Follow us

Share

-200 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

चूरू, (रॉयल पत्रिका)।  जिला मुख्यालय पर राजवंशी खान महासभा का छठा तहसील स्तरीय सम्मान समारोह तेलियान बाड़ी में प्रातः 10 बजे आयोजित हुआ। सम्मान समारोह की अध्यक्षता हकीम उमरदीन खां मोयल, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी युनानी अस्पताल आयुर्वेद विभाग राजस्थान ने की, मुख्य अतिथि  समाजसेवी हाजी जाफर खां चौहान और  विशिष्ठ अतिथि  समाजसेवी भंवरू खां चौहान ओवरसियर एवं ‌ शिक्षाविद हाजी युसूफ खान‌ चौहान  संरक्षक,  ‌ संस्था अध्यक्ष  सिराज खान जोइया, सत्तार खान चायल,व रमजान खान जोईया,‌ रोनके स्टेज रहे । समारोह में राजवंशी खान महासभा द्वारा समाज की 10 श्रेणियों में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।‌ ‌जिसमें समाज के डॉक्टर,शिक्षक , एडवोकेट्स और ‌ अन्य विभाग के कर्मचारीगण एवं छात्र -छात्राएं ‌ और सीनियर- सिटीजन पुरुष- महिलााओं का‌ फूल माला व शोल उढाकर सम्मान किया गया एवं ‌ प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।‌ समारोह से पूर्व ‌ कुरान पाक की पवित्र आयत पढ़कर आगाज किया गया और मेहमानों का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे हकीम ‌उमर दिन खां मोयल ने कहा शिक्षा और प्रतिभा दोनों ही जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा हमें ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, जबकि प्रतिभा हमें विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करती है। और कहा कि बेटियों की भागीदारी शिक्षा और प्रतिभा में उत्कृष्ट रही उसके लिए उनके माता-पिता को धन्यवाद देता हूं। मुख्य अतिथि और वशिष्ठ अतिथि ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व के बारे में कहा ‌ राजवंशी महासभा अध्यक्ष सिराज खा जोईया ने कहा‌ समाज में जो प्रतिभाएं निखर कर आई हैं वह शिक्षा के माध्यम से आई है। हमे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त करना ‌ चाहिए यह हमें अपने करियर में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने में मदद करती है। प्रतिभा हमें विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करती है। यह हमें अपने शौक और रुचियों को विकसित करने और उन्हें अपने करियर में शामिल करने में मदद करती है। शिक्षा और प्रतिभा दोनों का संतुलन बनाकर, हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनो में रमजान खान मोयल कार्यालय अधीक्षक रि., रसीद खान मोयल ‌ प्रिंसिपल रि., यासीन खान पी टी आई रि., वाजिद खान एईएन बिजली बोर्ड, अब्दुल सतार चौहान, अब्दुल अजीज खान मोयल, हाजी इनायत खान बहलिम, हाकम खान चायल, राजू खान चायल, असलम खान मोयल प्रधानाचार्य, मुस्ताक खान मोयल,‌ मैनुद्दीन खा मोयल ,अयूब खान चायल ,यूसुफ खान जोईया, अब्दुल रहमान, रिहान जोईया, शोएब खान जोईया, शादाब अली, वकार अली, फरियाद खान चायल, महमूद खान जोईया, जाफर खान मोयल, नजीर खान सरखेल, असलम खान,‌ सलीम खान सर्वा,समीर खान अध्यापक आदि मौजूद रहे। शिक्षाविद युसूफ खान चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रमजान खा मोयल, यासीन खा पीटीआई ने संयुक्त रूप से किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।