योग को प्रतिदिन जीवन की दिनचर्या में शामिल कर बने निरोगीः पूर्व सांसद
–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शहरवासियों ने किया योगाभ्यास
सांचौर,(रॉयल पत्रिका)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में उपखण्ड मुख्यालय पर उपखण्ड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में शहर के सीनियर सेकंडरी विद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद चौधरी के उपस्थित में उपखण्ड प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। योग दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम के राष्ट्रीय समारोह का लाइव प्रसारण देखा एवं उसके बाद सभी ने मिलकर योग क्रियांए की। इस दौरान पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि सिर्फ 21 जून एक हि नही बल्कि अपने जीवन की दिनचर्या में योग को शामिल किया जाए ताकि मन और तन दुरूस्त हो सके। योग को पुरे विश्व ने अपनाया है एवं इससे जटिल से जटिल बीमारियां ठीक हुई है। हमें जीवन में योग करके आरोग्यवान बनाना चाहिए। उपखण्ड अधिकारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि पुरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में सांचौर में भी भव्य आयोजन किया गया है। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद देवजी पटेल एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद चौधरी ने पौधे वितरित किए। इस दौरान सीबीईओ पूनमचंद विश्नोई, अमराराम माली, हरीश पुराहित सीलु, दलपतसिंह रणोदर, देवराज चौधरी, नगर परिषद सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित, योग प्रशिक्षक छोगाराम, शम्भूसिंह राव, मांगीलाल दर्जी, पार्षद केवलचंद सेठिया, पार्षद पवनराज जीनगर, नोडल डॉ. नरेन्द्र परमार, कंमाउण्डर चम्पालाल, कम्पाउण्डर शकील मोहम्मद शेख, योग प्रशिक्षक कांतिलाल, वृंदा पुरोहित, भावेश सोनी, डूंगरसिह कारोला, गजेन्द्रसिंह कारोला, नारायण पुरोहित, सायब खॉन बेहलिम, हरीया देवासी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, आमजन सहित सैकड़ो युवा बच्चे व महिलाएं उपस्थित रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
